Vat savitri Purnima 2023 Date: कब रखा जाएगा साल का दूसरा वट सावित्री व्रत? जानें डेट

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 19, 2023, 05:51 PM IST

Vat Savitri Vrat 2023 Date: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत (Vat Savitri Purnima Vrat 2023) जून में पड़ेगा। ये व्रत वट सावित्री अमावस्या (Vat Savitri Amavasya 2023) के ठीक 15 दिन बाद पड़ता है। मुख्य रूप से गुजरात, महाराष्ट्र और दक्षिण भारत में वट पूर्णिमा व्रत (Vat Purnima Vrat 2023) रखा जाता है।

Vat Savitri Purnima 2023 Date: वट सावित्री अमावस्या व्रत (Vat Savitri Amavasya Vrat 2023) के 15 दिन बाद वट सावित्री पूर्णिमा व्रत (Savitri Purnima Vrat) रखा जाता है। ये व्रत यूपी, गुजरात, महाराष्ट्र, बिहार, दिल्ली, हरियाणा कई राज्यों में रखा जाता है। हिंदू धर्म में वट सावित्री व्रत का विशेष महत्व माना जाता है। मान्यता है इस व्रत को करने से पति को लंबी आयु प्राप्त होती है। इस व्रत की कथा सावित्री और सत्यवान से जुड़ी है। कहते हैं ज्येष्ठ पूर्णिमा के दिन ही सावित्री ने अपने पति सत्यवान को यमराज से जीवित कराया था। जानिए इस साल वट सावित्री पूर्णिमा व्रत कब (Vat Savitri Vrat Purnima 2023 Kab Hai) रखा जाएगा।

vat purnima vrat 2023

Vat Purnima Vrat 2023 Date: वट सावित्री पूर्णिमा व्रत कब है?

Vat Purnima Vrat 2023 Date And Muhurat (वट सावित्री पूर्णिमा व्रत 2023 डेट)

वट सावित्री का व्रत ज्येष्ठ महीने में दो बार पड़ता है एक बार ज्येष्ठ अमावस्या पर दूसरी बार ज्येष्ठ पूर्णिमा पर। ज्येष्ठ अमावस्या वट सावित्री व्रत 19 मई को पड़ चुका है अब 3 जून को ज्येष्ठ पूर्णिमा वट सावित्री व्रत पड़ेगा। इस साल ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि 3 जून को सुबह 11 बजकर 16 मिनट से शुरू होगी और इसकी समाप्ति 4 जून 2023 को सुबह 9 बजकर 11 मिनट पर होगी। ऐसे में पूर्णिमा तिथि का वट सावित्री व्रत 3 जून दिन शनिवार को रखा जाएगा।

End of Feed