Vastu Tips to become rich: क्या आप जानते हैं कि वास्तु शास्त्र भी धन प्राप्ति में विशेष सहायक सिद्ध हो सकता है। लेकिन इसके लिए वास्तु के कुछ नियम−कायदों का ध्यान रखना और सावधानी पूर्वक उनका प्रयोग करना आवश्यकत होता है। यहां हम वास्तु द्वारा लक्ष्मी प्राप्ति में सहायक कुछ प्रभावशाली उपाय बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर लाभ उठाया जा सकता है।
वास्तु से धन प्राप्ति के उपाय
- घर या व्यापार स्थल में पूजा स्थान सदैव उत्तरी पूर्वी दिशा या ईशान कोण में ही होना चाहिए।
- ईशान कोण सदैव खुला, स्वच्छ और पवित्र ही रखना खाहिए। इस हिस्से में कोई भारी वस्तु या अपवित्र सामग्री नहीं रखनी चाहिए।
- घर के ईशान कोण में भगवान विष्णु की परमप्रिय लक्ष्मी स्वरूपा तुलसी का पौधा रखकर प्रतिदिन दर्शन पूजन करने से घर में सुख− शांति, समृद्धि बनी रहती है।
- घर के ईशान कोण में एक्वेरियम, पानी का फव्वारा, फूलों वाले पौधे या सुंदर गुलदस्ते रखने से घर में भाैतिक समृद्धि में वृद्धि होती है।
- दुकान या शाेरूम में ईशान कोण को छोड़कर अन्य किसी भी हिस्से में शो केस या डिस्प्ले बोर्ड को लगाया जाना चाहिए।
- तिजोरी, गल्ला, कैश बॉक्स, लॉकर या धन रखने की अलमारी सदैव दक्षिण दिशा में इस प्रकार रखनी चाहिए कि उसका मुंह उत्तर दिशा की ओर खुले। इससे धन संग्रह में वृद्धि हाेती है।
- कैश बॉक्स, गल्ले या तिजोरी में सदैव पांच कौड़ी, शुद्ध चांदी से निर्मित लक्ष्मी गणेश या श्री यंत्र का सिक्का और श्रीयंत्र, कुबेर यंत्र, कनकधारा यंत्र को लाल मखमल की पृष्ठभूमि में एक साथ फ्रेम कराकर रखें और नित्य प्रति पूजन करने से धन वृद्धि होती है।
- फैक्ट्री या कारखाने में भारी वस्तु या भारी मशीनों को सदैव ही फैक्ट्री के दक्षिणी पश्चिमी हिस्से मे ही रखना चाहिए।
- घर या व्यापार स्थल में किसी भी रूप में अधिकाधिक पारदर्शी कांच या रॉकक्रिस्टल या स्फटिक से बनी चीजों का प्रयोग करने से अप्रत्याशित रूप में धन वृद्धि होती रहती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
