Vastu Tips For Home: घर की इन दिशाओं में शिव और लक्ष्मी करते हैं वास, वास्तु नियमों का रखें ध्यान

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में हर किसी वस्तु और दिशा के वास्तु नियम बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं घर की किस दिशा में लक्ष्मी और शिव जी विराजमान रहते हैं। यहां जानें वास्तु नियम।

Vastu Tips For Home: वास्तु शास्त्र में अलग- अलग वास्तु निययमों का उल्लेख किया गया है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर में देवी- देवताओं का वास माना जाता है। ऐसे में वास्तु नियमों का ध्यान जरूर रखना चाहिए। इन नियमों का ध्यान रखने से जातक के जीवन में कोई परेशानी नहीं आती और घर में सुख, समृ्द्धि का वास होता है। लोगों की जिदंगी में वास्तु नियमों का बहुत महत्व होता है, क्योंकि वास्तु नियम के अनुसार ही जीवन की दिशा निधार्रित होती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि घर की किस दिशा में भगवान शिव और माता लक्ष्मी का वास होता है। यहां जानें वास्तु नियम।

Vastu Tips For Home

घर की इस दिशा में रहती हैं मां लक्ष्मी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर दिशा में माता लक्ष्मी का वास माना जाता है। इस दिशा में आप माता लक्ष्मी की मूर्ति या फोटो रख सकते हैं। ऐसा करने से आपके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होगी। इसके साथ ही माता लक्ष्मी का आशीर्वाद सदा बन रहेगा। इस दिशा में माता लक्ष्मी की फोटो से सामने लाल कपड़े में बांधकर चांदी का सिक्का रख दें। ऐसा करने से घर में बरकत आती है। इस दिशा को हमेशा साफ-सुखरा रखें क्योंकि माता लक्ष्मी साफ जगह पर भी वास करती हैं। इस दिशा में सफाई रखने से कभी भी आर्थिक समस्याओं का सामना नहीं करना पड़ता है।

इस दिशा में होता है शिव जी का वास

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर के उत्तर- पूर्व दिशा में भगवान भोलेनाथ का वास माना गया है। इस दिशा में कभी भी कोई टूटा- फूटा सामान ना रखें। ऐसा करने से आपको परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। इस दिशा में हरे रंग का इस्तेमाल करें। ऐसा करने से आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। इस दिशा में काले रंग का सामान रखने से बचें। इस दिशा में आप आसमानी या नीले रंग का पत्थर लगा सकते हैं। ऐसा करने से शिव जी की कृपा दृष्टि सदा आपके घर पर बनी रहती है।

End of Feed