Vastu Tips for TulsI Plant: सनातन हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे को पवित्र और पूजनीय माना गया है। तुलसी का पौधा हर घर पर लगा होता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार जिस घर पर हरा भरा तुलसी का पौधा होता है। वहां सुख-समृद्धि सदैव बनी रहती है और ऐसे घर पर मां लक्ष्मी का भी वास होता है। लेकिन तुलसी के पौधे को लगाने, पूजा पाठ करने और रख-रखाव से जुड़े कई नियम भी होते हैं, जिनका पालन करना जरूरी होता है। यदि आप जाने-अनजाने में तुलसी पौधे से जुड़े गलतियों को करते हैं, तो इससे समस्या उत्पन्न हो सकती है।
तुलसी के पास से फौरन हटा दें ये पौधे, वरना होगी परेशानी
वास्तु शास्त्र में तुलसी रखने के स्थान और दिशा के बारे में बताया गया है। साथ ही कुछ ऐसे पेड़-पौधों के बारे में बताया गया है जिन्हें तुलसी के समीप या आसपास नहीं रखना चाहिए, इससे नकारात्मकता बढ़ती है। यदि आपके घर पर भी तुलसी के आसपास ये पौधे हैं, तो इन्हें तुरंत हटा दें।
तुलसी के पास न लगाएं ये पौधे
- तुलसी के आसपास कांटेदार पौधे नहीं होने चाहिए. इस बात का विशेष ध्यान रखें। तुलसी पौधे के पास कांटेदार पौधा होने से घर पर दुर्भाग्य और नकारात्मकता तेजी से बढ़ती है.
- इस बात का भी ध्यान रखें कि जिस गमले में तुलसी का पौधा लगा हो, उसमें कोई दूसरा पौधा नहीं लगाएं।
- कुछ लोग अन्य पौधों के साथ तुलसी के पौधे को छत पर रख देते हैं, जोकि वास्तु के अनुसार सही नहीं है. तुलसी को हमेशा घर के आंगन या फिर बालकनी में ही रखना चाहिए।
- तुलसी की तरह पीपल को भी हिंदू धर्म में पवित्र माना गया है। लेकिन पीपल को तुलसी के आसपास या फिर घर पर न लगाएं। घर पर पीपल लगाने से धनहानि होती है।
- मदार के पौधे को भी तुलसी के आसपास नहीं लगाना चाहिए। ऐसा कोई भी पौधा जिससे दूध जैसा पदार्थ निकलता हो, उसे घर पर न लगाएं। वास्तु के अनुसार यदि आप इसे घर पर लगाते हैं तो इससे नकारात्मक ऊर्जा बहुत तेजी से बढ़ती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
