Vastu Tips: ये 5 गुड लक पौधे लगाने से घरों में आती है पॉजिटिव एनर्जी, दिन दूनी रात चौगनी होती है तरक्की
Vastu Tips For Positive Energy: हम सभी को पेड़-पौधे की हरियाली बेहद पसंद आती है। लेकिन क्या आपको पता है वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ पौधे ऐसे भी हैं जो घर में सकारात्मकता का प्रवाह करते हैं। साथ ही जीवन में सुख, शांति और समृद्धि प्रदान करते हैं। आइए जानते हैं उन विशेष पौधों के बारे में।
Vastu Tips: ये 5 गुड लक पौधे लगाने से घरों में आती है पॉजिटिव एनर्जी
Vastu Tips For Positive Energy: पेड़-पौधे हमारे जीवन के अहम हिस्से होते हैं। यह हमारे वातावरण को हमेशा स्वच्छ रखने के साथ मन को भी शांति दिलाते हैं। इतना ही नहीं घरों में पेड़-पौधे लगाने से घर की खूबसूरती में भी चार चांद लग जाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है पौधे का संबंध दुर्भाग्य और सौभाग्य से भी माना जाता है। दरअसल, वास्तु शास्त्र में कुछ पौधों को बेहद शुभ और फलदायी माना जाता है। वहीं, कुछ पौधों को घर में लगाने से मनाही होती है। मगर आज हम आपको बताने वाले हैं वास्तुशास्त्र में बताए गए गुड लक ट्री के बारे में, जिसे घर में रखने से धन-समृद्धि का विकास होता है। साथ ही यह नेगेटिविटी को दूर कर पॉजिटिव एनर्जी प्रदान करता है। तो आइए जानते हैं उन 5 गुड लक पौधों के बारे में जिसे लगाने से दिन दूनी रात चौगानी तरक्की होती है।
जेड प्लांट पौधे की पत्तियां गोलाकार और शुभ मानी जाती हैं। ऐसा माना जाता है कि जेड प्लांट घरों से नकारात्मकता को दूर कर सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह करते हैं। इस वजह से घरों में धन-धान्य में बरकत होती है। इस पौधे को घर के एंट्रेंस पर दाहिनी तरफ रखना चाहिए। ध्यान रहे इस पौधे की लंबाई एक मीटर से ज्यादा ऊंची न हो। अगर ज्यादा बढ़ने लगे तो इसकी समय-समय पर छटनी भी करते रहनी चाहिए। आप चाहें तो इस पौधे को अपने कार्य स्थल के पास भी रख सकते हैं।
वास्तु शास्त्र के अनुसार, मनी प्लांट को भी गुड लक वाले पौधों में से एक माना जाता है। इसको घर की उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना अत्यंत शुभ माना जाता है, क्योंकि इसी दिशा में भगवान कुबेर का वास होता है। मनी प्लांट को घरों में बताए गए दिशा अनुसार लगाने से परिवार में धन के श्रोत अपने आप खुलने लगते हैं। इतना ही नहीं यह सकारात्मकता का भी संचार करता है।
वास्तु के अनुसार, रब्बर प्लांट को भी बेहद शुभ बताया गया है। ऐसी मान्यता है कि घरों के धन रखने के स्थान पर इस प्लांट को रखने से दिन दूनी रात चौगुनी बरकत होती है। इस पौधे के प्रभाव से घरों से नकारात्मकता दूर होती है और सकारात्मकता का संचार होने लगता है। साथ ही जीवन में शांति और समृद्धि का वास होता है। इस बात का विशेष ध्यान रखें कि इस पौधे को जब भी लगाएं तो घरों की तिजोरी वाले क्षेत्र में ही लगाएं।
वास्तु शास्त्र में बांस के पौधे को पृथ्वी के पांच तत्वों का प्रतिनिधिकर्ता बताया गया है। इसके अनुसार बांस के डंठलों की संख्या के हिसाब से इसकी अलग-अलग विशेषताएं होती है। प्रत्येक डंठल लाल रंग के रिबन से बंधा होता है। अगर आप प्रेम विवाह करना चाहते हैं तो ऐसी स्थिति में 2, खुशियों के लिए 3, स्वास्थ्य के लिए 5, धन-संपदा के लिए 8 और सौभाग्य के लिए 9 डंठल वाले पौधे लगाना शुभ माना जाता है। इस बात का ध्यान रखें कि यह पौधा हरे बांस का हो, पीले रंग का नहीं होना चाहिए। इसके अलावा 4 बांस की संख्या वाले पौधों को अशुभ माना गया है। इसके साथ हीं हरे बंबू प्लांट में लाल धागे बांधकर घर में रखें। ऐसा करने से परिवार के सदस्यों की आयु सीमा बढ़ती है। आर्थिक स्थिति में भी सुधार होती है। यार नकारात्मकता को दूर भगाता है। इसे एक पॉट में रंगीन पत्थर के साथ पानी में डालकर लगाएं।
स्नेक प्लांट, Snake Plant For Peace:
मान्यता है कि स्नेक प्लांट घरों की रक्षा करता है। इसलिए इसे घर के मैन गेट पर लगाना चाहिए। इसके अलावा, इस पौधे को कार्यस्थल पर लगाने से एकाग्रता में वृद्धि होती है। इसके प्रभाव एस व्यक्ति का मन भी काम में अच्छे से लगा रहता है। इससे कार्य क्षेत्र में तरक्की भी होने लगती है। लेकिन इस पौधे को बच्चों के कमरे में लगाने से बचना चाहिए।