फ्लैट में कर लें ये 7 काम, वास्तु दोष हो जाएगा छूमंतर

Flats Vastu Remedies : आजकल अधिकतर लोग फ्लैट्स में रहते हैं। इस कारण वे अपने मनमाफिक दिशा में न तो बेडरूम और न किचन व बाथरूम बनवा पाते हैं। ऐसे में जब वे किसी फ्लैट में शिफ्ट होते हैं, तो वास्तु दोष की वजह से उन्हें परेशान होना पड़ता है। हालांकि वास्तु शास्त्र में ही कुछ ऐसे उपाय बताए गए हैं, जिन्हें अपनाकर आप वास्तु दोष से मुक्ति पा सकते हैं।

वास्तुदोष से बचाएंगे ये उपाय

Flats Vastu Remedies : आजकल ज्यादातर लोग फ्लैट में रहते हैं, जहां वास्तु नियमों का पालन मुश्किल लगता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्लैट में भी छोटे-छोटे बदलाव से नकारात्मकता दूर हो सकती है। इसके साथ ही पॉजिटिव वाइब्स बढ़ सकती हैं। अगर आपको आएदिन धन हानि, हेल्थ प्रॉब्लम्स, फैमिली कलह या करियर में रुकावट का सामना करना पड़ता है तो इस कारण वास्तु दोष हो सकता है। हालांकि बिना तोड़फोड़ के कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप वास्तु दोष छूमंतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन से उपाय हैं, जिनसे वास्तुदोष को दूर किया जा सकता है।

फ्लैट में कर लें ये 7 काम, वास्तु दोष हो जाएगा छूमंतर

मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक

वास्तु में मुख्य द्वार घर की एनर्जी का गेटवे माना गया है। फ्लैट के दरवाजे पर लाल चंदन से स्वास्तिक बनाएं या स्टिकर लगाएं। दोनों तरफ नमक का पानी छिड़कें। यह उपाय राहु-केतु के दोष कम करता है, बाहर की नेगेटिविटी अंदर नहीं आती है। इसके साथ ही रोज शाम को दीपक जलाएं। इससे घर में पॉजिटिव फ्लो शुरू होता है।

किचन में यहां रखें गैस चूल्हा

किचन अग्नि तत्व का स्थान है, लेकिन फ्लैट में जगह कम होती है। ऐसे में गैस स्टोव को दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) कोण में रखें। इसको ईशान कोण में न रखें। खाना बनाते समय पहला कौर गाय को दें। नमक का जार दक्षिण-पश्चिम में रखें। यह उपाय लक्ष्मी को आकर्षित करता है, किचन से धन हानि रुकती है।

End of Feed