अध्यात्म

A से शुरू होता है जिनका नाम, उन लोगों में होती हैं ये 5 खूबियां, जन्मजात होते हैं लीडर

A Letter Name Personality: जिन लोगों का नाम अंग्रेजी के अक्षर A या हिंदी के (अ) से शुरू होता है, उनमें विशेष खूबियां पाई जाती हैं। आपके नाम का अक्षर आपकी खूबियों की व्याख्या करता है। माना जाता है कि हर अक्षर किसी न किसी अंक और ग्रह से जुड़ा होता है। आइए जानते हैं कि जिनका नाम A अक्षर से शुरू होता है, उनमें क्या विशेषताएं पाई जाती हैं।

Image

a अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों में क्या होती हैं खूबियां

A Letter Name Personality: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार व्यक्ति के नाम का पहला अक्षर उसके व्यक्तित्व की कहानी कहता है। नाम के पहले अक्षर से व्यक्ति के स्वभाव और भाव का आकलन किया जा सकता है। अंग्रेजी की वर्णमाला की बात करें तो A से Z तक के सभी अक्षर किसी न किसी ग्रह से संबंध रखते हैं। ऐसे में जिस व्यक्ति के नाम की शुरुआत इन अक्षरों से होती हैं, उसमें इन ग्रहों की खूबियां आ जाती हैं। आइए जानते हैं कि A या (अ) अक्षर से शुरू होने वाले नाम के लोगों में क्या खूबियां कॉमन होती हैं।

अंक 1 से होता है संबंध

अक्षर 'A' का सीधा संबंध अंक 1 से होता है और अंक 1 सूर्य का माना जाता है। 'A' अक्षर सूर्य की ऊर्जा लिए होता है, इसलिए ऐसे लोग स्वाभाविक रूप से नेता बनते हैं। ये व्यक्ति जहां भी जाते हैं, कमान संभाल लेते हैं। ये निर्णय लेने में तेज, दृढ़ और आगे बढ़ने वाले होते हैं। कार्यस्थल पर बॉस बनना या स्टार्टअप शुरू करना इनके लिए सहज है। इनमें एक ऐसी चुंबकीय शक्ति होती है कि लोग इनके पीछे चलने को तैयार हो जाते हैं लेकिन कभी-कभी अति आत्मविश्वास अहंकार में बदल जाता है, जिसे संभालना जरूरी है।

इन क्षेत्रों में कमाते हैं नाम

'A' से शुरू होने वाले नाम वाले लोग कल्पनाशील और इनोवेटिव होते हैं। चाहे कला, लेखन, तकनीक या बिजनेस हो, ये हमेशा कुछ नया रचते हैं। 'A' से शुरू होने वाले नाम वाले व्यक्ति आइडियाज की खान होते हैं। न्यूमरोलॉजी में 'A' को क्रिएटिव एनर्जी का स्रोत माना जाता है, इसलिए फिल्म, डिजाइन या रिसर्च जैसे क्षेत्रों में ये चमकते हैं। इनकी सोच 'बॉक्स के बाहर' होती है, जो इन्हें दूसरों से अलग बनाती है।

सपने पूरा करने का होता है जज्बा

ऐसे लोग सपने देखते ही नहीं, उन्हें पूरा भी करते हैं। 'A' नाम वाले व्यक्ति महत्वाकांक्षी और मेहनती होते हैं। असफलता इन्हें रोकती नहीं, बल्कि और मजबूत बनाती है। 'A' से शुरू होने वाले नाम के लोग करियर में ऊंचाइयों को छूते हैं, क्योंकि इनमें धैर्य और लगन कूट-कूट कर भरी होती है। हालांकि यही जिद कभी रिश्तों में जटिलता ला सकती है, इसलिए संतुलन जरूरी है।

जोखिम लेने में माहिर

'A' अक्षर स्वतंत्रता और साहस का प्रतीक है। ये लोग बंधनों में नहीं बंधते हैं। नौकरी हो या रिश्ते, अपनी शर्तों पर जीते हैं। ट्रैवल, एडवेंचर स्पोर्ट्स या नया बिजनेस शुरू करना इनके लिए रोमांच है। ये जोखिम लेने से नहीं डरते हैं और यही गुण इन्हें सफल उद्यमी या एक्सप्लोरर बनाता है। हालांकि, कभी-कभी अति स्वतंत्रता अकेलापन भी ला सकती है।

दिल और दिमाग का संतुलन

ये लोग भावुक तो होते हैं, लेकिन फैसले दिमाग से लेते हैं। प्यार में समर्पित, दोस्ती में वफादार और परिवार के लिए त्याग करने वाले। इस अक्षर वाले नाम की महिलाएं रिश्तों में गहराई लाती हैं। इनमें सहानुभूति होती है, लेकिन जरूरत पड़ने पर कठोर भी हो जाते हैं। यही संतुलन इन्हें जीवन के हर क्षेत्र में सफल बनाता है।

ये होती हैं कमियां

हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। 'A' नाम वाले लोग कभी-कभी अधीर, जिद्दी या अति प्रतिस्पर्धी हो जाते हैं। दूसरों की सलाह कम सुनते हैं और जल्दबाजी में गलतियां कर बैठते हैं। ऐसे लोग ज्योतिषीय उपाय जैसे रविवार को सूर्य को जल चढ़ाना, लाल चंदन की माला धारण करना या ‘ॐ घृणि सूर्याय नमः’ मंत्र का जाप कर इन कमियों को कम कर सकते हैं।

डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Mohit Tiwari
मोहित तिवारीauthor

मोहित तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में 10 साल का अनुभव है। इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में फील्ड रिपोर्टिंग से की थी। मोहित ने प्रिंट, टीवी और डिजिटल तीनों प्लेटफॉर्म पर काम किया है। देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों में गहरी रुचि रखने वाले मोहित ने ज्योतिष का भी व्यापक अध्ययन किया है। मोहित के आलेख लाइफस्टाइल, हेल्थ, न्यूज, धर्म, ज्योतिष आदि विषयों पर गहरी शोध और प्रामाणिकता पर आधारित होते हैं और इन विषयों पर वह 12,000 से अधिक आर्टिकल लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article