
वास्तुदोष से बचाएंगे ये उपाय
Flats Vastu Remedies : आजकल ज्यादातर लोग फ्लैट में रहते हैं, जहां वास्तु नियमों का पालन मुश्किल लगता है, लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार फ्लैट में भी छोटे-छोटे बदलाव से नकारात्मकता दूर हो सकती है। इसके साथ ही पॉजिटिव वाइब्स बढ़ सकती हैं। अगर आपको आएदिन धन हानि, हेल्थ प्रॉब्लम्स, फैमिली कलह या करियर में रुकावट का सामना करना पड़ता है तो इस कारण वास्तु दोष हो सकता है। हालांकि बिना तोड़फोड़ के कुछ आसान उपायों को अपनाकर आप वास्तु दोष छूमंतर कर सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन से उपाय हैं, जिनसे वास्तुदोष को दूर किया जा सकता है।
मुख्य द्वार पर बनाएं स्वास्तिक
वास्तु में मुख्य द्वार घर की एनर्जी का गेटवे माना गया है। फ्लैट के दरवाजे पर लाल चंदन से स्वास्तिक बनाएं या स्टिकर लगाएं। दोनों तरफ नमक का पानी छिड़कें। यह उपाय राहु-केतु के दोष कम करता है, बाहर की नेगेटिविटी अंदर नहीं आती है। इसके साथ ही रोज शाम को दीपक जलाएं। इससे घर में पॉजिटिव फ्लो शुरू होता है।
किचन में यहां रखें गैस चूल्हा
किचन अग्नि तत्व का स्थान है, लेकिन फ्लैट में जगह कम होती है। ऐसे में गैस स्टोव को दक्षिण-पूर्व (आग्नेय) कोण में रखें। इसको ईशान कोण में न रखें। खाना बनाते समय पहला कौर गाय को दें। नमक का जार दक्षिण-पश्चिम में रखें। यह उपाय लक्ष्मी को आकर्षित करता है, किचन से धन हानि रुकती है।
इस दिशा में रखें बेड
बेडरूम में बेड का हेड दक्षिण दिशा में रखें। उत्तर में सिर रखने से चुंबकीय प्रभाव बिगड़ता है। दंपति का बेड दक्षिण-पश्चिम कोण में हो। दीवार पर लव बर्ड्स की पेंटिंग लगाएं। यह उपाय शनि और चंद्रमा को बैलेंस करता है, नींद अच्छी आती है, रिश्ते मजबूत होते हैं।
टॉयलेट सीट रखें बंद
फ्लैट में टॉयलेट अक्सर गलत दिशा में होता है। इस कारण इस्तेमाल के बाद सीट बंद रखें, दरवाजा लॉक करें। नीले रंग का बल्ब लगाएं। नमक का पोछा लगाएं। यह उपाय राहु दोष कम करता है, धन और हेल्थ की लीकेज रुकती है।
मिरर का सही प्लेसमेंट
उत्तर या पूर्व दीवार पर मिरर लगाएं। इस बात का ध्यान रखें कि बेडरूम में बेड के सामने मिरर न हो। टूटा मिरर तुरंत हटाएं। यह उपाय कुबेर को प्रसन्न करता है, फाइनेंशियल ग्रोथ होती है।
प्लांट्स और एक्वेरियम
ईशान कोण में तुलसी या मनी प्लांट रखें। उत्तर-पूर्व में एक्वेरियम लगाएं और इसमें 9 मछलियां (8 गोल्ड, 1 ब्लैक) डालें। यह उपाय गुरु और चंद्रमा को मजबूत करता है, करियर और फैमिली में ग्रोथ आती है।
क्लटर फ्री रखें
फ्लैट में सामान इकट्ठा न करें। पुरानी चीजें दान करें। दक्षिण-पश्चिम में भारी सामान रखें। यह उपाय शनि को बैलेंस करता है, घर में स्पेस और पीस रहता है।
डिसक्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।
