अध्यात्म

Vastu Tips: इन देवी-देवताओं के मंदिरों के आसपास घर बनाना पड़ सकता है भारी, जानिए इसकी वजह

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 26, 2023, 06:11 PM IST

Vastu Tips For House: (किन मंदिरों के पास घर नहीं बनाना चाहिए): वास्तु शास्त्र के हिसाब से कोई भी घर बनाने या उसे शिफ्ट करने से पहले कुछ नियमों को जान लेना जरूरी होता है। घर की दशा और दिशा दोनों का सही रहने से ही घर में बरकत होती है। इसी के साथ चलिए आज हम आपको घर और मंदिर संबंधित कुछ महत्वपूर्ण चीजों की जानकारी देते हैं।

Image

Numerology Horoscope Today, 27 May 2023

Vastu Tips For House: वास्तुशास्त्र में घर की दशा और दिशा संबंधित कई सारी जानकारियां मौजूद हैं। इसके अनुसार, घर लेने या बनवाने से पहले कुछ बातों पर ध्यान देना जरूरी है। लेकिन आज हम ज्योतिष शास्त्र के अनुसार आपको बताएंगे कि घर के पास मंदिर का होना शुभ होता है या अशुभ। इससे पहले ये जान लेना जरूरी है कि मंदिर घर के पास किस दिशा में और किस देवता का है? आपको डरने की जरा भी जरूरत नहीं है। ज्योतिष शास्त्र में इसके अशुभ प्रभावों से बचने के उपाय भी बताए गए हैं। तो चलिए जानते हैं घर के आसपास किन देवी-देवताओं का मंदिर होना अशुभ माना जाता है और इससे बचने के उपाय क्या हैं।

घर के पास किन मंदिरों के होने से हो सकता है नुकसान

शिव मंदिर: यदि आपके घर के बिलकुल पास में ही शिव मंदिर हैं, तो यह आपको नुकसान पहुंचा सकता है। इसके काट के लिए आपको अपने घर में गणेश जी की मूर्ति स्थापित कर लेनी चाहिए। इससे वास्तु दोष मिट जाएगा। इसके अलावा अगर आपका घर एकदम शिव मंदिर के ठीक सामने है, तो आपको घर के मुख्य द्वार की चौखट पर तांबे का सांप दबाना बेहतर होगा।

देवी मंदिर: यदि आपका घर एक देवी मंदिर के बिलकुल सामने है तो ऐसे में आपको देवी के किसी भी हथियार को मुख्य द्वार पर स्थापित करना होगा।यदि देवी सौम्य स्वभाव की हैं और उनके पास कोई शस्त्र नहीं है तो उनके वाहन की तस्वीर अपने घर के मैन गेट पर लगाएं। ऐसा करने से आपके घर के वस्तु दोष खत्म हो जाएंगे।

भैरवनाथ मंदिर: अगर आपका घर भैरवनाथ मंदिर के सामने है, तो आपके घर में अशांति बनी रह सकती है। इससे बचने के लिए आपको रोजाना कौओं को बुलाकर घर के मुख्य द्वार पर रोटी खिलाना चाहिए।

क्ष्मी मंदिर: यदि आपके घर के सामने देवी लक्ष्मी का मंदिर है, तो अपने घर के मुख्य द्वार पर कमल या विष्णु जी की तस्वीर लगाएं। साथ में संभव हो तो आप कमल के बीज की माला पहनें। इससे मां लक्ष्मी प्रसन्न होती हैं और वास्तु दोष भी काफी हद तक कम हो जाता है।

विष्णु मंदिर: यदि भगवान विष्णु का मंदिर आपके घर के आसपास या बिलकुल सामने है, तो आप अपने घर में दक्षिणावर्ती शंख को चांदी की चौकी पर स्थापित रख दें। साथ ही घर दिन उसमें जल भरकर शंख की नियमित पूजा करें। इससे सारे वास्तु दोष दूर होंगे और जीवन सरल हो जाएगा।

राम मंदिर: आपके घर के सामने अगर भगवान राम का मंदिर है, तो अपने घर के मुख्य द्वार पर आपको धनुष और बाण की तस्वीर लगानी चाहिए। इससे आपके घरों से वास्तु दोष दूर होंगे और घर परिवार में संतुलन बना रहेगा।

कृष्ण मंदिर: अगर आपका घर कृष्ण भादवान के मंदिर के बिलकुल सामने है तो आपको अपने घर में सुदर्शन चक्र की तस्वीरे रखनी चाहिए। इससे कृष्ण भगवान बेहद प्रसन्न होते हैं और भक्तों पर अपनी कृपा बरसाते हैं।

अवतारों के मंदिर: अगर आपके घर के ठीक सामने हयग्रीव, कूर्म, परशुराम, मत्स्य अवतार जैसे देवताओं के मंदिर हैं, तो अपने घर के मुख्य द्वार पर पंचमुखी हनुमान की तस्वीर जरूर लगाएं। वास्तु दोष से छुटकारा दिलाने के लिए पंचमुखी हनुमान को घर में रखना शुभ माना जाता है।

घर के पास मंदिरों का होना शुभ है या अशुभ

मंदिर से हमेशा सकारात्मकता का संचार होता है। ऐसे में कोई भी भगवान या मंदिर किसी व्यक्ति के लिए घातक नहीं होते हैं। मंदिर के पास घर होने से आपके भीतर आध्यात्मिक बल का विकास होगा। यह आपको हर परेशानी से बचाएगा। हालांकि घर के पास कुछ मंदिर के होने से जीवन अशांति भी आती है, लेकिन ज्योतिष शास्त्र में इसके समाधान के लियेबकाई सारे उपाय बताए गए हैं। आपको डरने की बिलकुल भी जरूरत नहीं है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article