अध्यात्म

Vastu Sutra: घर की उत्तर दिशा में रखें ये चीजें, मां लक्ष्मी का होगा आगमन

Vastu Sutra For Home: वास्तु शास्त्र में हर एक चीजों के लिए कुछ ना कुछ खास नियम और उपाय बताए गए हैं। इन्ही में से घर की दिशाओं को लेकर भी वास्तु में नियम बताए गए हैं। ऐसे में आइए जानते हैं वास्तु के अनुसार घर की उत्तर दिशा में किन चीजों को रखना शुभ माना जाता है।

Image

Vastu Tips For Home

Vastu Sutra For Home: सनातन धर्म में वास्तु शास्त्र को बहुत ही महत्वपूर्ण माना गया है। वास्तु शास्त्र में दिशाओं के बारे में विस्तार से बताया गया है। इसमे हर एक दिशा का महत्व और उनके वास्तु नियमों की जानकारी दी गई है। वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा बहुत ही शुभ मानी जाती है। इस दिशा में धन कुबेर का वास माना जाता है। वास्तु के हिसाब से इस दिशा में कुछ चीजों को रखना बहुत ही लाभकारी होता है। इन चीजों को उत्तर दिशा में रखने से घर में बरकत आती है और धन का आगमन होता है, तो चलिए आज हम बात करते हैं कि घर कि उत्तर दिशा में किन चीजों को रखना चाहिए।

घर की उत्तर दिशा में लगाएं ये चीजें

दर्पण

वास्तु शास्त्र के अनुसार उत्तर दिशा में दर्पण लगाना शुभ माना जाता है। इस दिशा में दर्पण लगाने से घर में सकारात्मक ऊर्जा आती है। घर का मुख्य द्वार भी उत्तर दिशा में होना चाहिए। इस दिशा में मुख्य द्वारा होने से घर में लक्ष्मी का प्रवेश होता है।

तिजोरी

वास्तु शास्त्र के अनुसार घर की उत्तर दिशा धन के देवता कुबेर की मानी जाती है। इस दिशा में तिजोरी रखने से हमेशा धन के भंडार भरे रहते हैं। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की कृपा भी आपके परिवार आप बनी रहती है।

मनी प्लांट

घर की उत्तर दिशा में आप मनी प्लांट रख सकते हैं। इस दिशा में मनी प्लांट रखने से आपके परिवार की आर्थिक स्थिती मजबूत होगी। इसके साथ ही आप इस दिशा में एरिका पाम का भी प्लांट लगा सकते हैं।

कुबेर की प्रतिमा

वास्तु शास्त्र के अनुसार आप अपने घर की उत्तर दिशा में धन के देवता कुबेर की मूर्ति लगा सकते हैं। इस मूर्ति को इस दिशा में लगाने से घर में सुख, शांति आती है करियर में भी तरक्की होती है। इसके साथ ही घर में समृ्द्धि भी आती है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article