अध्यात्म

Basant Panchami Significance In Hindi: बसंत पंचमी का त्योहार क्यों मनाया जाता है, जानिए इसका महत्व

Vasant Panchami Or Basant Panchami: बसंत पंचमी त्योहार को अनेकों नाम से जाना जाता है। जैसे कई जगह इसे वसंत पंचमी कहते हैं तो कई जगह सरस्वती पूजा और श्री पंचमी के नाम से जाना जाता है। जानिए बसंत पंचमी या वसंत पंचमी क्या है इस त्योहार का सही नाम।

Image

Vasant Panchami Or Basant Panchami

Vasant Panchami Or Basant Panchami 2024 Date And Timing: अक्सर लोग बसंत पंचमी के नाम को लेकर कन्फ्यूजन में रहते हैं कोई इसका बसंत पचंमी नाम सही मानता है तो कोई वसंत पंचमी। बता दें ये त्योहार हर साल माघ शुक्ल पक्ष की पंचमी को मनाया जाता है। इस साल बसंत पंचमी का त्योहार 14 फरवरी को मनाया जा रहा है। इस दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। जिस वजह से इसे सरस्वती पूजा के नाम से भी जाना जाता है। अब जानिए वसंत पंचमी या बसंत पंचमी क्या कहना ज्यादा सही है।

Vasant Panchami Or Basant Panchami (वसंत पंचमी है या बसंत पंचमी?)

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ये दोनों ही नाम सही है। दरअसल ये त्योहार वसंत ऋतु के आगमन की खुशी में मनाया जाता है। इसलिए इसे वसंत पंचमी कहा जाता है। लेकिन इसका नाम बसंत कैसे पड़ा इस बारे में जानते हैं। तो आपको बता दें कि पंजाब क्षेत्र में वसंत पंचमी को बसंत पंचमी के रूप में मनाया जाता है और ये पंजाब का मुख्य त्योहार होता है। धीरे-धीरे वसंत पंचमी का बसंत पंचमी नाम काफी लोकप्रिय होगा और आज के समय में लोग इस त्योहार को इसी नाम से ज्यादा पुकारते हैं। तो वहीं बंगाल में इस पर्व को सरस्वती पूजा के नाम से मनाया जाता है।

Vasant Panchami Puja Muhurat 2024 (वसंत पंचमी पूजा मुहूर्त 2024)

वसन्त पंचमी- 14 फरवरी 2024, बुधवार

सरस्वती पूजा मुहूर्त - 07:01 AM से 12:35 PM

पंचमी तिथि प्रारम्भ - 13 फरवरी 2024 को 02:41 PM बजे

पंचमी तिथि समाप्त - 14 फरवरी 2024 को 12:09 PM बजे

Vasant Panchami Mahatva (वसंत पंचमी का महत्व)

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती की पूजा की जाती है। ये दिन शिक्षा प्रारंभ करने, कोई नई विद्या सीखने, संगीत इत्यादि सीखने के लिए सर्वश्रेष्ठ माना जाता है। बहुत से लोग वसंत पंचमी के दिन ही अपने छोटे बच्चों को उनकी पढ़ाई के शुरुआत कराते हैं। ऐसी मान्यता है कि इस दिन शुरू की गई शिक्षा भविष्य में शुभ परिणाम प्रदान करती है। इसके अलावा ये दिन गृह प्रवेश, शादी-ब्याह जैसे शुभ कार्यों के लिए भी बेहद शुभ माना जाता है।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article