Varuthini Ekadashi 2025 Puja Vidhi: कब है वरुथिनी एकादशी? यहां से नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

Varuthini Ekadashi 2025 Shubh Muhurat And Puja Vidhi: साल में 24 और हर महीने में दो बार एकादशी मनाई जाती है। अप्रैल के आखिर में आने वाली एकादशी को वरुथिनी एकादशी कहते हैं। इस साल वरुथिनी एकादशी 24 अप्रैल को है। यहां से आप इस दिन का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि जान सकते हैं।

Varuthini Ekadashi 2025 Shubh Muhurat And Puja Vidhi: हिंदू धर्म में एकादशी व्रत का विशेष महत्व होता है। एकादशी के दिन भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और तुलसी मां की पूजा की जाती है। भगवान विष्णु को समर्पित वरुथिनी एकादशी के बारे में कहते हैं कि इस व्रत को करने वाले व्रती को भगवान से सुख-समृद्धि और सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इस साल 24 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी मनाई जा रही है। यहां से आप वरुथिनी एकादशी की पूजा का शुभ मुहूर्त और पूजा की विधि नोट कर सकतें हैं।

varuthini ekadashi 2025 Shubh Muhurat And Puja Vidhi In Hindi

वरुथिनी एकादशी 2025 शुभ मुहूर्त-

हिंदू पंचांग के अनुसार, वैशाख महीने के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 23 अप्रैल को शाम 04:43 पर शुरू होगी। तिथि का समापन अगले दिन 24 अप्रैल को दोपहर 02:32 पर होगा। हिंदू धर्म में उदया तिथि का खास महत्व है। ऐसे में इस साल 24 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी का व्रत रखा जाएगा। वहीं, शुक्रवार, 25 अप्रैल को वरुथिनी एकादशी व्रत का पारण किया जाएगा।

End of Feed