अध्यात्म

varalakshmi vrat 2024 Date: सावन के महीने में कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी का व्रत, यहां जानें सही तिथि, शुभ मुहूर्त और महत्व

varalakshmi vrat 2024 Date: सावन मास के आखिरी शुक्रवार को वरलक्ष्मी का व्रत रखा जाता है। ये व्रत माता लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसे में आइए जानते हैं सावन के महीने में कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी व्रत।

Image

varalakshmi vrat 2024

varalakshmi vrat 2024 Date: हिंदू धर्म में वरलक्ष्मी व्रत को बहुत ही खास माना गया है। इस दिन धन के देवी माता लक्ष्मी की विधिपूर्वक पूजा- अर्चना की जाती है। वरलक्ष्मी का व्रत हर साल सावन मास के आखिरी शुक्रवार के दिन रखा जाता है। इस दिन का व्रत रखने से और माता लक्ष्मी की पूजा करने से साधक को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलता है और धन, ऐश्वर्य, सुख, समृद्धि की प्राप्ति होती है। इस व्रत को महिलाएं अपने परिवार और बच्चों की तरक्की के लिए खासतौर पर करती हैं। आइए जानें इस साल वरलक्ष्मी का व्रत कब है और इसके महत्व के बारे में।

varalakshmi vrat 2024 Date (वरलक्ष्मी व्रत डेट 2024)

वरलक्ष्मी का व्रत हर साल सावन मास के आखिरी शुक्रवार के दिन रखा जाता है। इस साल सावन का आखिरी शुक्रवार 16 अगस्त को पड़ रहा है। ऐसे में वरलक्ष्मी व्रत 16 अगस्त 2024 को रखा जाएगा।

varalakshmi vrat 2024 Shubh Muhurat (वरलक्ष्मी व्रत शुभ मुहूर्त 2024)

हिंदू पंचांग के अनुसार वरलक्ष्मी व्रत के दिन सिंह लग्न सुबह 05:57 से लेकर 8 बजकर 17 मिनट तक रहेगा। वृश्चिक लग्न इस दिन दोपहर 12:50 से लेकर दोपहर के 3 बजकर 10 मिनट तक रहेगा। कुम्भ लग्न शाम के 6 बजकर 55 मिनट से लेकर रात 08:22 तक रहेगा। इसके साथ इस दिन वृषभ लग्न रात 11:22 से 1 बजकर 28 मिनट कर रहेगा। इस शुभ मुहूर्त में आप वरलक्ष्मी व्रत की पूजा कर सकते हैं।

varalakshmi vrat 2024 Puja Vidhi (वरलक्ष्मी व्रत पूजा विधि)

  • वरलक्ष्मी व्रत के दिन सुबह स्नान के बाद लक्ष्मी जी का ध्यान लगाएं।
  • उसके बाद साफ वस्त्र पहनकर घर के मंदिर की साफ सफाई करें।
  • फिर साफ चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर माता लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें।
  • इसके बाद माता लक्ष्मी को चूड़ी, बिंदी, सिंदूर और लाल चुनरी अर्पित करें।
  • इस दिन माता के समक्ष घी का दीपक जलाएं और कथा का पाठ करें।
  • अंत में माता लक्ष्मी की आरती करें और भोग लगाकर सब में बांटें।

वरलक्ष्मी व्रत का महत्व (Varalakshmi Vrat Significance)

शास्त्रों में वरलक्ष्मी के व्रत का बहुत ही खास महत्व है। वरलक्ष्मी का व्रत करने से पैसों की तंगी से छुटकारा मिलता है और घर परिवार में सुख, समृद्धि आती है। इसके साथ ही सुहागिन स्त्रियों के द्वारा इस व्रत को करने से अखंड सौभाग्य की भी प्राप्ति होती है। जिन लोगों की संतान नहीं हो रही है वो संतान सुख की प्राप्ति के लिए भी वरलक्ष्मी का व्रत करते हैं।
Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article