Varalakshmi Vrat 2023 Date: कब रखा जाएगा वरलक्ष्मी का व्रत, क्या है इसका महत्व

Varalakshmi Vrat 2023 Date: इस बार 2023 में सावन का महीना खास है क्योंकि इस बार अधिकमास होने के कारण सावन का महीना पूरे 59 दिन का है। हिंदू धर्म में सावन का महीना बेहद ही शुभ माना जाता है। इस महीने में भगवान भोलेनाथ की पूजा- अर्चना का विधान है। इस महीने में अनेक तीज त्योहार आते हैं। वर लक्ष्मी का व्रत हर साल सावन मास के अंतिम शुक्रवार को रखा जाता है।

Varalakshmi Vrat 2023 Date: हिंदू धर्म में अनेक पूजा- पाठ व्रत त्योहार का विशेष महत्व है। हर महीने में कोई ना कोई व्रत आता ही रहता है। इस साल अधिकमास होने के कारण सावन मास 59 दिन का है। सावन मास को बेहद ही पवित्र महीना माना जाता है। इस महीने में बहुत से व्रत त्योहार आते हैं। सावन मास के अंतिम शुक्रवार को वर लक्ष्मी व्रत रखा जाता है। इस बार ये व्रत 25 अगस्त 2023 शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। शुक्रवार का दिन माता लक्ष्मी को समर्पित होता है। इस दिन माता लक्ष्मी की विधि- विधान से पूजा की जाती है। वरलक्ष्मी व्रत के दिन महिलाएं परिवार के कल्याण और सुखी जीवन के लिए व्रत रखती हैं और देवी लक्ष्मी की पूजा करती हैं। वरलक्ष्मी व्रत का त्योहार मुख्य रूप से दक्षिण भारत और महाराष्ट्र में मनाया जाता है। आइए जानते हैं वरलक्ष्मी व्रत किस तरह से रखा जाता है और क्या है इसका शुभ मुहूर्त।

Lakshmi

Varlakshmi vrat date

पूजा का शुभ मुहूर्त

मां लक्ष्मी की कृपा से इस दिन दो शुभ योग बन रहे हैं। सर्वार्थ सिद्धि एवं रवि योग। सर्वार्थ सिद्धि योग सुबह 5:55 बजे शुरू होकर अगले दिन सुबह 9:14 बजे तक रहेगा। वहीं, रवि योग सुबह 9:14 बजे शुरू होकर अगले दिन 26 अगस्त सुबह 5:56 बजे तक रहेगा।

End of Feed