Kajari Teej 2023: हिंदू कैलेंडर के अनुसार, कजरी तीज हर साल भाद्रपद यानी कि कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि को मनाई जाती है। रक्षाबंधन के तीन दिन बाद ये पर्व मनाया जाता है। कजरी तीज को कजली तीज के नाम से भी जाना जाता है। हरियाली और हरितालिका तीज की तरह कजरी तीज भी पति की लंबी आयु के लिए मनाया जाता है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए दिन में निर्जल व्रत रखती हैं और शाम को करवाचौथ की तरह चंद्रमा को अर्घ्य देने के बाद व्रत खोलती हैं। इस दिन भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा की जाती है। ऐसा माना जाता है कि कजरी तीज के दिन भगवान शिव और माता पार्वती की विधि विधान से पूजा करने से विशेष फल प्राप्त होता है। आइए जानते हैं इस साल कब मनाया जाएगा कजरी तीज का त्योहार और क्या है इसका महत्व।
अध्यात्म
Kajari Teej 2023 Date: जानिए किस दिन मनाई जाएगी कजरी तीज, क्या है इसका महत्व
- Authored by: TNN अध्यात्म डेस्क
- Updated Aug 19, 2023, 11:17 AM IST
