Varaha Jayanti 2026: आज या कल कब मनाई जाएगी वराह जयंती? जानें सही तारीख, पूजा मुहूर्त और महत्व

Varaha Jayanti 2026: वराह जयंती 2026 में सितंबर कब मनाई जाएगी। भाद्रपद शुक्ल तृतीया के दिन भगवान विष्णु के वराह अवतार की पूजा होती है। जानें वराह जयंती की सही तारीख, पूजा मुहूर्त, पौराणिक कथा, महत्व और पूजा विधि।

Varaha Jayanti 2026: वराह जयंती भगवान विष्णु के तीसरे अवतार भगवान वराह को समर्पित महत्वपूर्ण हिंदू पर्व है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जब हिरण्याक्ष नामक असुर पृथ्वी को रसातल में ले गया, तब भगवान विष्णु ने वराह यानी शूकर का रूप धारण कर पृथ्वी का उद्धार किया और दैत्य का वध किया। हर साल भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को वराह जयंती मनाई जाती है। इस साल तिथि को लेकर लोगों के बीच असमंजस है कि वराह जयंती आज यानी 12 सितंबर को है या कल 13 सितंबर को। आइए जानते हैं सही तारीख (Varaha Jayanti Date 2026) और पूजा का शुभ समय।

Varaha Jayanti 2026

वराह जयंती 2026 में कब है?

कब मनाई जाएगी वराह जयंती

पंचांग के अनुसार, इस साल वराह जयंती रविवार, 13 सितंबर 2026 को मनाई जाएगी। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 13 सितंबर को सुबह 7:08 बजे शुरू होगी और 14 सितंबर को सुबह 7:06 बजे तक रहेगी। इसलिए उदया तिथि के आधार पर वराह जयंती 13 सितंबर को ही मनाई जाएगी। यानी 12 सितंबर को वराह जयंती नहीं है। 12 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि है, जबकि अगले दिन तृतीया तिथि के अवसर पर भगवान वराह की पूजा की जाएगी।

End of Feed