अध्यात्म

Vaishakh Month Vrat, Tyohar List 2024 : कब से शुरू हो रहा है वैशाख का महीना, यहां देखें व्रत, त्योहार की पूरी लिस्ट

Vaishakh Month 2024: इस साल वैशाख के महीने की शुरुआत 24 अप्रैल से होगी। इस महीने में अक्षय तृतीया,बुद्ध पूर्णिमा जैसे महत्वपूर्ण व्रत आते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं कब से शुरू होगा वैशाख का महीना और इस महीने के व्रत त्योहारों के बारे में। यहां देखें व्रत त्योहार की पूरी लिस्ट।

Image

Vaishakh Month 2024 Vrat, Tyohar List

Vaishakh Month 2024 Vrat, Tyohar List: हिंदू धर्म में वैशाख के महीने का बहुत ही महत्व है। इस महीने में भगवान विष्णु की पूजा-अर्चना की जाती है। वैशाखा का महीना हिंदू नववर्ष का दूसरा महीना होता है। इस महीने में अक्षय तृतीया, बुध पूर्णिमा, पशुराम जयंती जैसे कई व्रत, त्योहार आते हैं। ये महीने मांगलिक कार्य करने और दान के लिए सबसे उत्तम माना गया है। इस महीने में भगवाव कृष्ण की माधव रूप की पूजा का विशेष महत्व है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल वैशाख का महीना कब से शुरू हो रहा है और इस महीने में आने वाले व्रत तयोहार के बारे में।

Vaishakh Month 2024 Vrat, Tyohar List (वैशाख मास व्रत, त्योहार लिस्ट)

27 अप्रैल 2024संकष्टी चतुर्थी व्रत
4 मई 2024वरुथिनी एकादशी, प्रभु वल्लभाचार्य जयंती
5 मई 2024प्रदोष व्रत
6 मई 2024शिव चतुर्दशी व्रत
8 मई 2024वैशाख अमावस्या
10 मई 2024अक्षय तृतीया, भगवान परशुराम जयंती
11 मई 2024विनायकी चतुर्थी व्रत
13 मई 2024रामानुजाचार्य जयंती
14 मई 2024गंगा सप्तमी
15 मई 2024बगलामुखी जयंती
16 मई 2024सीता नवमी
19 मई 2024मोहिनी एकादशी
20 मई 2024शुक्ल पक्ष प्रदोष व्रत
22 मई 2024भगवान नृसिंह जयंती
23 मई 2024बुद्ध जयंती, वैशाखी पूर्णिमा, कूर्म अवतार, स्नान-दान पूर्णिमा

Vaishakh Month 2024 (कब से शुरू होगा वैशाख का महीना)

इस साल वैशाख महीने की शुरुआत 24 अप्रैल 2024 को बुधवार से होगी। इसी के साथ ही इस मास का अंत 23 मई को होगा। इस महीने में विष्णु जी की उपासना का विधान है। इस महीने में देवताओं का वास जल में माना जाता है। वैशाख महीने में शत्रु पर विजय प्राप्ति के लिए विष्णु जी की उपासना करना उचित माना जाता है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article