Vaishakha Amavasya 2025 Date: वैशाख अमावस्या या सतुवाई अमावस्या कब है 2025 में, जानिए इस दिन किस चीज का दान माना गया है शुभ

Vaishakh Amavasya 2025 Date: सनातन धर्म में वैशाख अमावस्या का खास महत्व माना जाता है। इस अमावस्या पर दक्षिण भारत में शनि जयंती मनाई जाती है। इस दिन धर्म-कर्म के कार्य करने का विशेष महत्व होता है। जानिए इस साल वैशाख अमावस्या कब मनाई जा रही है।

Vaishakh Amavasya 2025 Date: ज्योतिष और धर्म दोनों ही नजरिए से वैशाख अमावस्या का खास महत्व माना जाता है। ये अमावस्या पितरों को समर्पित होती है। इस दिन स्नान, दान, तर्पण आदि कार्य करने का विशेष महत्व माना गया है। इस अमावस्या पर सत्तू का दान बेहद शुभ माना जाता है। इसलिए ही इसे सतुवाई अमावस्या भी कहते हैं। इस दिन पवित्र नदियां, जलाशय, कुंड आदि पवित्र स्थलों पर जाकर स्नान जरूर करना चाहिए। चलिए आपको बताते हैं इस साल वैशाख अमावस्या कब है और इसका धार्मिक महत्व क्या है।

Vaishakha Amavasya 2025

Vaishakha Amavasya 2025 Date

वैशाख अमावस्या कब है 2025 में (Vaishakh Amavasya 2025 Date)

पंचांग अनुसार वैशाख अमावस्या 27 अप्रैल 2025 की सुबह 04:49 से 28 अप्रैल 2025 की सुबह 1 बजे तक रहेगी। इस दिन ब्रह्म मुहूर्त में स्नान-दान का विशेष महत्व माना जाता है।

End of Feed