Vaikunth Ekadashi 2025 Upay In Hindi: वैकुंठ एकादशी का व्रत हर साल पौष महीने की शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि के दिन रखा जाता है। इस साल वैकुंठ एकादशी का व्रत 10 जनवरी 2025 को शुक्रवार के दिन रखा जाएगा। इस व्रत को पुत्रदा एकादशी के नाम से भी जाना जाता है। पौष पुत्रदा एकादशी का व्रत संतान सुख की प्राप्ति के लिए बहुत ही उत्तम माना जाता है। इसके साथ ही विष्णु लोक की प्राप्ति के लिए भी इस व्रत को किया जाता है। शास्त्र में वैकुंठ एकादशी के व्रत के लिए खास उपाय बताए गए हैं। इन उपायों को करने से साधक को हर तरह के पापों से मुक्ति मिलती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की प्राप्ति होती है। आइए जानें अचूक उपाय के बारे में।
Vaikunth Ekadashi 2025 Upay In Hindi (वैकुंठ एकादशी उपाय)
सुख-समृद्धि के लिएघर में सुख-समृद्धि लाने के लिए आप वैकुंठ एकादशी के दिन भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करें। इसके साथ ही इस दिन तुलसी का पौधा घर में जरूर लगाना चाहिए। वैकुंठ एकादशी के दिन तुलसी का पौधा लगाने से घर में सुख, समृद्धि आती है।
करियर में तरक्की के लिए
बहुत सारे लोगों को बहुत मेहनत करने के बाद भी सफलता हाथ नहीं लगती है, इसलिए करियर में तरक्की पाने के लिए आप वैकुंठ एकादशी के दिन भगवान विष्णु को घी का दीपक जलाएं। इस दिन नारायण कवच का पाठ करना भी लाभदायक होता है। ऐसा करने से करियर में तरक्की मिल सकती है।
आर्थिक उन्नति के लिए
वैकुंठ एकादशी के दिन आप जरूरतमंद लोगों को अपनी क्षमतानुसार दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन लोगों को भोजन कराने से साधक को आर्थिक उन्नति की प्राप्ति होती है। इसके साथ ही धन में वृद्धि होती है।
संतान सुख के लिए
पौष पुत्रदा एकादशी के दिन संतान सुख की प्राप्ति के लिए भगवान विष्णु को हल्दी अर्पित करना चाहिए। इसके साथ ही इस दिन भगवान विष्णु के ॐ विष्णवे नमः मंत्र का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से आपको संतान सुख की प्राप्ति होगी।
दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक
वैकुंठ एकादशी के दिन आप भगवान विष्णु का दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक करना चाहिए। श्री हरि का इससे अभिषेक करने से आपको मोक्ष की प्राप्ति होगी और सारे पापों से भी मुक्ति मिलेगी।
