Utpanna Ekadashi 2024 Date: धार्मिक मान्यताओं अनुसार उत्पन्ना एकादशी के दिन ही एकादशी माता का जन्म हुआ था इसलिए ये एकादशी बेहद खास मानी जाती है। कहते हैं एकादशी व्रत की शुरूआत करने के लिए उत्पन्ना एकादशी सबसे उत्तम होती है। पौराणिक कथाओं अनुसार देवी एकादशी भगवान विष्णु का ही एक शक्ति रूप है जिन्होंने राक्षस मुर का वध किया था। जिस दिन उनका जन्म हुआ उस एकादशी का नाम उत्पन्ना एकादशी पड़ा। चलिए आपको बताते हैं उत्पन्ना एकादशी कब है और इसका महत्व क्या है।
Utpanna Ekadashi 2024 Date
उत्पन्ना एकादशी 2024 डेट और पारण समय (Utpanna Ekadashi 2024 Date And Parana Time)
| उत्पन्ना एकादशी कब है | 26 नवंबर 2024, मंगलवार |
| उत्पन्ना एकादशी पारण टाइम | 01:12 पी एम से 03:18 पी एम |
| पारण तिथि के दिन हरि वासर समाप्त होने का समय | 10:26 ए एम |
| एकादशी तिथि प्रारम्भ | 26 नवंबर 2024 01:01 ए एम बजे |
| एकादशी तिथि समाप्त | 27 नवंबर 2024 03:47 ए एम बजे |
एकादशी व्रत कब शुरू करें? (Ekadashi Vrat Kab Shuru Kare)
एकादशी व्रत शुरू करने के लिए मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की उत्पन्ना एकादशी सबसे खास मानी जाती है। जो नवंबर के महीने में पड़ती है। पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, उत्पन्ना एकादशी को ही देवी एकादशी की उत्पत्ति हुई थी, इसलिए ये दिन एकादशी व्रत का प्रारंभ करने के लिए सबसे अच्छा माना जाता है। इस साल ये एकादशी 26 नवंबर 2024 को पड़ रही है। इसके अलावा आप चैत्र, बैसाख और माघ के महीने में भी इस व्रत को शुरू कर सकते हैं। लेकिन इस बात का खास ध्यान रखें कि जब भी आप ये व्रत शुरू करने जा रहे हैं तो ये जरूर चेक कर लें कि गुरु तारा और शुक्र तारा अस्त न हो।
