द्रौपदी को महाभारत काल की सबसे सुंदर महिलाओं में से एक माना जाता था। उनकी सुंदरता पर हर कोई मोहित हो जाता था। लेकिन उस युग में एक और महिला ऐसी थीं जिनकी खूबसूरती के आगे द्रौपदी भी फीकी पड़ जाती थीं। भगवान कृष्ण तक उन पर मोहित हो गए थे।
महाभारत काल की सबसे खूबसूरत महिला कोई और नहीं बल्कि भगवान कृष्ण की पत्नी रुक्मिणी थीं। श्री कृष्ण ने हरण करके उनके साथ शादी की थी।
धार्मिक मान्यताओं अनुसार रुक्मिणी धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी जी का अवतार थीं। कई ग्रंथों में रुक्मिणी की सुंदरता की तुलना दिव्य प्राणियों से की गई है।
देवी रुक्मिणी की खूबसूरती और आकर्षण को देख कई राजा उन पर मोहित हुए थे, जिन्होंने उनसे विवाह करने की इच्छा भी जताई थी।
रुक्मिणी भगवान कृष्ण से प्यार करती थीं। इसलिए उन्होंने तय कर लिया था कि वह सिर्फ कृष्ण से ही शादी करेंगी। हालांकि उनका भाई उनकी शादी कई और कराना चाहता था।
रुक्मिणी ने ही भगवान कृष्ण को उनका हरण करके उनसें शादी रचाने का सुझाव दिया था क्योंकि वो किसी और से शादी नहीं करना चाहती थीं।
कहते हैं रुक्मिणी की सुंदरता को देखकर रावण भी मंत्रमुग्ध हो गया था। उनके चेहरे इतना गजब का तेज था कि उन्हें महाभारत की सबसे सुंदर महिला माना गया था।