अध्यात्म

Usha Arghya Time Today ( 28 October 2025): पटना, पूर्णिया, आरा, भागलपुर, बेगुसराय में आज सूर्योदय का समय, छठ पूजा उषा अर्घ्य सूर्य कितने बजे निकलेगा, यहां देखें बिहार का सन राइज डिटेल्स

Chhath Puja Usha Arghya Timing Today (28-OCT-25) पूर्णिया, आरा, भागलपुर, रायपुरा, बेगुसराय में आज सूर्योदय का समय, छठ पूजा उषा अर्घ टाइमिंग, सूर्य कितने बजे निकलेगा (सन राइज डिटेल्स): आज छठ पूजा का आखिरी दिन है और आज उगते हुए सूर्य को अर्घ्य दिया जाता है। अब बस इंतजार है तो सूर्योदय का, जब सूर्यदेव को अर्घ्य दिया जाएगा। यहां से आप जान सकते हैं कि बिहार के अलग-अलग शहरों में आज सूरज कितने बजे निकलने वाला है।

Image

बिहार में आज सूर्योदय का समय 28 अक्टूबर 2025 (pic credit: canva)

Chhath Puja Usha Arghya Timing Today, Sunrise Time Today In Bihar (28-OCT-25): आज छठ पूजा के उषा अर्घ्य का दिन है। आज के अर्घ्य के साथ ही छठ महापर्व की समाप्ति हो जाती है।आज हर किसी को सूर्योदय का इंतजार रहता है। सूरज उगने के समय, उगते हुए सूर्य देव को अर्घ्य दिया जाता है। यहां से आप जान सकते हैं कि बिहार में सूर्योदय कितने बजे होने वाला है। यहां बिहार के अलग-अलग जगहों के सूरज उगने के समय के बारे में बताया गया है। लिस्ट में से आप अपने शहर का नाम ढूंढ सकते हैं।

Bihar Mein Aaj Suryoday Kitne Baje Hoga-

पटना5:56 AM
गया5:54 AM
भागलपुर5:46 AM
मुजफ्फरपुर5:45 AM
दरभंगा5:52 AM
पूर्णिया5:45 AM
भोजपुर5:56 AM
सुपौल5:49 AM
बेगूसराय5:50 AM
सहरसा5:49 AM
सीवान5:59 AM
नालंदा5:53 AM
Edit

बिहार में छठ के उषा अर्घ्य के बाद क्या किया जाता है?

बिहार में छठ पूजा के उषा अर्घ्य के बाद सूर्य देव को अर्घ्य अर्पित कर व्रती जल में खड़े होकर सूर्यदेव और छठी मइया की आराधना करती हैं। सूर्योदय के बाद अर्घ्य पूरा होने पर व्रती जल से बाहर आती हैं और परिवार तथा आस-पड़ोस के लोग उनके चरण छूकर आशीर्वाद लेते हैं। इसके बाद पूजा की सामग्री का आंशिक विसर्जन किया जाता है और बचा हुआ प्रसाद घर लाया जाता है। घर पहुँचकर व्रती सबसे पहले गुड़ या शक्कर मिले जल से अपना व्रत तोड़ती हैं, फिर ठेकुआ, कसार या अन्य प्रसाद ग्रहण करती हैं। इसे व्रत पारण कहा जाता है। इसके बाद घर-परिवार और पड़ोसी आपस में प्रसाद बांटते हैं और एक-दूसरे को छठ की शुभकामनाएँ देते हैं। इस तरह छठ महापर्व का समापन हर्ष और श्रद्धा के साथ होता है।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article