Ugadi 2024 Date (कब है उगाड़ी 2024): उगाड़ी का त्योहार दक्षिण भारत का एक खास त्योहार है। ये पर्व हिंदू नववर्ष के आरंभ की खुशी में मनाया जाता है। उगाड़ी को उगादी के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व विशेषतौर पर कन्नड़ और तेलगु के लोगों द्वारा मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार उगाड़ी का पर्व चैत्र महीने की शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी होती है। इसी दिन हिंदूओं का नववर्ष भी आरंभ होता है। इस साल 2024 में तुलगु संवत्सर 2081 की शुरुआत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कब मनाया जाएगा उगादी का पर्व।
Ugadi 2024 Date (कब है उगाड़ी 2024)
उगाड़ी का त्योहार चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 56 मिनट से हो रही है और इसका समापन 9 अप्रैल को रात 8 बजकर 33 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार उगाड़ी का पर्व 9 अप्रैल को मनाया जाएगा।उगाड़ी पर्व विधि (Ugadi Vidhi)
- उगाड़ी के दिन सुबह जल्दी उठकर परंपरा अनुसार पानी में तेल मिलाकर स्नना किया जाता है।
- उसके बाद मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्नान कराया जाता है।
- इस दिन घरो में रंगोली बनाई जाती है और घर दुकानों को आम के पत्ते से सजाया जाता है।
- इस दिन नये वस्त्र पहनकर भगवान की पूजा की जाती है।
- पूजा करने के बाद इस दिन यहां का मुख्य व्यंजन बेवु बेला खाया जाता है।
- इस दिन खास मिठाईयां और पांपरिक भोजन बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है और सब में बांटा जाता है।
