अध्यात्म

Ugadi 2024 Date: कब है उगाड़ी 2024, यहां जानें डेट और महत्व

Ugadi 2024 Date: उगाड़ी का पर्व खासतौर पर कन्नड़ और तेलुगु समुदाय के लोगों द्वारा मनाया जाता है। ये त्योहार हिंदू नववर्ष की आगमान की खुशी में मनाया जाता है। ऐसे में आइए जानते हैं इस साल कब मनाया जाएघा उगाड़ी। जानिए डेट और महत्व।

Image

Ugadi 2024 Date

Ugadi 2024 Date (कब है उगाड़ी 2024): उगाड़ी का त्योहार दक्षिण भारत का एक खास त्योहार है। ये पर्व हिंदू नववर्ष के आरंभ की खुशी में मनाया जाता है। उगाड़ी को उगादी के नाम से भी जाना जाता है। ये पर्व विशेषतौर पर कन्नड़ और तेलगु के लोगों द्वारा मनाया जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार उगाड़ी का पर्व चैत्र महीने की शुक्लपक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है। इसी दिन से चैत्र नवरात्रि की शुरुआत भी होती है। इसी दिन हिंदूओं का नववर्ष भी आरंभ होता है। इस साल 2024 में तुलगु संवत्सर 2081 की शुरुआत होगी। ऐसे में आइए जानते हैं कब मनाया जाएगा उगादी का पर्व।

Ugadi 2024 Date (कब है उगाड़ी 2024)

उगाड़ी का त्योहार चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस साल चैत्र नवरात्रि की प्रतिपदा तिथि की शुरुआत 8 अप्रैल को रात 11 बजकर 56 मिनट से हो रही है और इसका समापन 9 अप्रैल को रात 8 बजकर 33 मिनट पर होगा। ऐसे में उदयातिथि के अनुसार उगाड़ी का पर्व 9 अप्रैल को मनाया जाएगा।

उगाड़ी पर्व विधि (Ugadi Vidhi)

  • उगाड़ी के दिन सुबह जल्दी उठकर परंपरा अनुसार पानी में तेल मिलाकर स्नना किया जाता है।
  • उसके बाद मंत्रोच्चार के साथ देवी-देवताओं की मूर्तियों को स्नान कराया जाता है।
  • इस दिन घरो में रंगोली बनाई जाती है और घर दुकानों को आम के पत्ते से सजाया जाता है।
  • इस दिन नये वस्त्र पहनकर भगवान की पूजा की जाती है।
  • पूजा करने के बाद इस दिन यहां का मुख्य व्यंजन बेवु बेला खाया जाता है।
  • इस दिन खास मिठाईयां और पांपरिक भोजन बनाकर भगवान को भोग लगाया जाता है और सब में बांटा जाता है।

क्यों मनाया जाता है उगाड़ी का त्योहार (Why is the festival of Ugadi celebrated?)

उगादी का पर्व हिंदू नववर्ष के आगमन की खुशी के रूप में मनाया जाता है। ऐसा माना जाता है कि चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि के दिन ही बह्मा जी ने सृष्टि का निर्माण किया था। उगाजी का उत्सव दक्षिण भारत में बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। यहां पर एक सप्ताह पहले से ही घरों को सजाना शुरू कर दिया जाता है। पौराणिक कथा के अनुसार उगादी के दिन भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार लिया था। ये पर्व बहुत सारे मयाने में बहुत खास है।

Ugadi Importance (उगादी महत्व)

उगादी का पर्व दक्षिण भारत के प्रमुख त्योहारों में से एक है। उगादी शब्द का अर्थ है नये युग का आरंभ होना। उगादी के दिन ही हिंदू नववर्ष की शुरुआत होती है। यह पर्व किसानों के लिए भी बहुत खास माना जाता है। इसी दिन से फसल उगाने के मौसम की शुरुआत होती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार उगादी का पर्व किसी नये काम जैसे नया बिजनेस, नया घर बनवाना इन सब के लिए शुभ माना जाता है। ऐसा भी माना जाता है कि उगाड़ी के दिन ही भगवान राम का राज्यभिषेक हुआ था।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article