अध्यात्म

Tulsidas Jayanti 2025 Date: कौन थे गोस्वामी तुलसीदास, 2025 में कब है उनकी जयंती

तुलसीदास जयंती 2025 में कब है (Tulsidas Jayanti 2025 Date): तुलसीदास जी प्रसिद्ध कवि और संत थे जिन्होंने महाकाव्य रामचरितमानस की रचना की है। मान्यता है कि हनुमान चालीसा भी उनके द्वारा ही रचित है। उनकी जयंती श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को आती है। 2025 में यह 31 जुलाई को है।

Image

तुलसीदास जयंती 2025 में कब है (Pic; Canva)

तुलसीदास जयंती 2025 में कब है (Tulsidas Jayanti 2025 Date): प्रसिद्ध कवि और संत तुलसीदास जी को भगवान राम का अनन्य भक्त माना जाता है। तुलसीदास जी ने कई रचनाएं की हैं लेकिन सबसे ज्यादा ख्याति उनको महर्षि वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण के अवधी भाषा में अनुवाद किए गए महाकाव्य रामचरितमानस से मिली है। यह भी माना जाता है कि हनुमान चालीसा की रचना भी तुलसीदास जी ने ही की है। उनकी जयंती श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को आती है। 2025 में यह 31 जुलाई, दिन गुरुवार को है।

तुलसीदास जयंती 2025 में कब है | Tulsidas Jayanti 2025 Date and Time

तुलसीदास जयंती 2025 की डेट 31 जुलाई है जो गुरुवार के दिन पड़ेगी। श्रावण मास के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि 31 जुलाई को सुबह 02:41 बजे से शुरू होगी। इस तिथि का समापन 1 अगस्त को सुबह 04:58 बजे होगा। इस तरह सूर्योदय के समय के अनुसार सप्तमी तिथि 31 जुलाई को रहेगी। इस दिन अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00 बजे से दोपहर 12:54 तक रहेगा। जबकि राहुकाल दोपहर 02:09 बजे से शाम 03:50 तक रहेगा।

गोस्वामी तुलसीदास कौन थे | गोस्वामी तुलसीदास की जीवनी

संत व कवि तुलसीदास जी का जीवनकाल 1497-1623 के बीच का माना जाता है। उन्होंने कई प्रसिद्ध रचनाएं की हैं। संस्कृत से अवधी भाषा में रामायण का अनुवाद करने की वजह से उनको महर्षि वाल्मीकि का पुनर्जन्म भी माना जाता है। वाराणसी का प्रसिद्ध तुलसी घाट उनके नाम पर ही बनवाया गया है। यहां उन्होंने अपने जीवन का अधिकांश समय व्यतीत किया था। यह भी मान्यता है कि वाराणसी का संकटमोचन मन्दिर भी उन्हीं के द्वारा बनवाया गया है।

Medha Chawla
मेधा चावलाauthor

मेधा चावला टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सीनियर एसोसिएट एडिटर हैं और लाइफस्टाइल सेक्शन की लीड हैं। लाइफस्टाइल पत्रकारिता में 20 वर्षों का अनुभव रखने वाली मेधा की विशेषज्ञता हेल्थ, वेलनेस, फिटनेस, मेंटल हेल्थ, डेली लाइफ इम्प्रूवमेंट, ह्यूमन-इंटरेस्ट फीचर्स और रिसर्च-बेस्ड स्टोरीज तक फैली है। उनकी लेखन शैली पाठकों को जटिल स्वास्थ्य और जीवनशैली संबंधी विषयों को आसान, समझने योग्य और व्यवहारिक रूप में प्रस्तुत करती है, जिससे उनका कंटेंट व्यापक पाठक समूह से जुड़ता है। अबतक 30,000 से अधिक कंटेंट पीस लिख चुकी मेधा की कई एक्सक्लूसिव स्टोरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर ट्रेंड सेट कर चुकी हैं।

और पढ़ें
End of Article