अध्यात्म

Tulsi Vivah Samagri List: तुलसी विवाह में क्या क्या सामान लगता है, नोट करें तुलसी विवाह पूजन सामग्री लिस्ट

Tulsi Vivah Samagri List In Hindi (तुलसी विवाह पूजा सामग्री लिस्ट 2025): आज तुलसी विवाह का खास दिन है और आज के दिन की पूजा में क्या- क्या सामान लगता है, इसकी जानकारी आपको यहां से मिलेगी। यहां तुलसी विवाह पूजा के सामान की पूरी लिस्ट हिंदी में मौजूद है।

Image

तुलसी विवाह पूजा सामग्री (pic credit: canva)

Tulsi Vivah Samagri List Hindi 2025 (तुलसी विवाह 2025 पूजा सामग्री लिस्ट और मुहूर्त), Tulsi Mata Vivah Puja Vidhi Muhurat katha Mantra Aarti: कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि पर तुलसी विवाह मनाया जाता है। आज वही खास दिन है। आज के दिन तुलसी माता को दुल्हन की तरह सजाया जाता है, और शालिग्राम (भगवान विष्णु का स्वरूप) से उनका विवाह कराया जाता है। इस विवाह में क्या क्या सामान लगता है , ये आप यहां से जान सकते हैं। यहां तुलसी विवाह में लगने वाले सामान की पूरी सूची मौजूद है, जिससे आपको आज की शॉपिंग में मदद मिलने वाली है।

Tulsi Vivah Samagri List In Hindi (तुलसी विवाह सामान लिस्ट)-

  • फल
  • हल्दी की गांठ
  • बताशा
  • दिये
  • तुलसी जी
  • फूल
  • विष्णु जी का चित्र
  • शालिग्राम
  • गणेश जी की प्रतिमा
  • कोई सुंदर रूमाल
  • श्रृंगार का सामान
  • धूप
  • दीप
  • भोग
  • हल्दी
  • सिंघाड़ा
  • हवन सामग्री
  • मंडप बनाने के लिए गन्ना
  • लाल चुनरी
  • कुमकुम
  • तिल
  • कपूर
  • घी का दीपक
  • आंवला
  • चने की भाजी
  • वर-वधु के दिए जाने वाले आवश्यक समान

तुलसी विवाह कैसे करें? (Tulsi Vivah Vidhi)-

तुलसी विवाह करने के लिए सबसे पहले तुलसी माता के चारों तरफ शादी जैसा मंडप बना लें। फिर देवी तुलसी को लाल चुनरी ओढ़ाएं। इसके बाद माता को सुहाग और श्रृंगार की सारी सामग्री समर्पित करें और इसके बाद गणपति पूजा करें और फिर शालिग्राम जी के साथ देवी तुलसी का विवाह करें। शालिग्राम जी को सिंहासन के साथ देवी तुलसी की सात बार परिक्रमा कर लें। फिर आरती कर विवाह के मंगलगीत गाएं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article