अध्यात्म

Tulsi Vivah 2023 Shubh Muhurat: तुलसी विवाह पूजन सामग्री और शुभ मुहूर्त यहां जानें

Tulsi Vivah 2023 Shubh Muhurat And Puja Samagri: आज तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त शाम 7 बजकर 6 मिनट तक रहेगा। तुलसी विवाह पूजा सामग्री में 4 गन्ने, तुलसी का पौधा, शालीग्राम (विष्णु जी) का चित्र, एक चुनरी समेत कई चीजों की जरूरत पड़ेगी।

Image

Tulsi Vivah 2023 Shubh Muhurat And Puja Samagri In Hindi

Tulsi Vivah 2023 Shubh Muhurat And Puja Samagri: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि है। इस दिन तुलसी विवाह का आयोजन किया जाता है। पंचांग अनुसार द्वादशी तिथि 23 नवंबर 2023 की रात 9 बजकर 1 मिनट से शुरू हो चुकी है जिसकी समाप्ति 24 नवंबर 2023 की शाम 7 बजकर 6 मिनट पर होगी। तिथि अनुसार तुलसी विवाह 24 नवंबर की शाम 7 बजकर 6 मिनट तक किया जा सकेगा। अगर तुलसी विवाह के सबसे शुभ मुहूर्त की बात करें तो वो 11:28 AM से 12:11 PM तक, फिर 01:37 PM से 02:20 PM तक रहेगा। जानिए तुसली विवाह सामग्री लिस्ट।

तुलसी विवाह सामग्री लिस्ट (Tulsi Vivah Samagri List In Hindi)

4 गन्ने, तुलसी का पौधा, शालीग्राम (विष्णु जी) का चित्र, एक चुनरी, गणेश जी की प्रतिमा, जल का पात्र, जनेऊ, पुष्प, सिक्के, दीप, धूप, लाल वस्त्र, दो पीले वस्त्र, पीतल या तांबे का कलश, रोली, मौली, आम के पत्ते, पान के पत्ते, सुपारी, दूर्वा, लौंग, इलायची, पुष्प माला,16 श्रृंगार, सफेद तिल, गंगाजल और दक्षिणा। भोग में आंवला का मुरब्बा, सिंघाड़े, तिल की रेवड़ी, मिठाई, गुड़, बताशे, खजूर, केले, सेब आदि शामिल कर सकते हैं।

तुलसी विवाह का शुभ मुहूर्त 2023 (Tulsi Vivah Shubh Muhurat 2023)

तुलसी विवाह के लिए अभिजीत मुहूर्त 24 नवंबर 2023, शुक्रवार की सुबह 11 बजकर 46 मिनट से दोपहर 12 बजकर 28 मिनट तक रहेगा। वहीं विजय मुहूर्त 24 नवंबर 2023, शुक्रवार की दोपहर 01 बजकर 54 मिनट से दोपहर 02 बजकर 38 मिनट तक रहेगा। ज्योतिष अनुसार इन दोनों शुभ मुहूर्त में तुलसी विवाह कराना बेहद शुभ रहेगा।

TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article