अध्यात्म

Tulsi Pujan Diwas 2023: आज मनाया जाएगा तुलसी पूजन दिवस, जान लें पूजा नियम और महत्व

Tulsi Pujan Diwas 2023: तुलसी पूजन का दिन हिंदू धर्म में विशेष माना जाता है। इस दिन माता तुलसा की पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। माना जाता है कि तुलसी की पूजा से धन, समृद्धि, सुख की प्राप्ति होती है। आइए जानते हैं तुलसी पूजन नियम और महत्व के बारे में।

Image

Tulsi Pujan Diwas 2023

Tulsi Pujan Diwas 2023: हिंदू धर्म में तुलसी को मां लक्ष्मी का प्रतीक माना जाता है, इसलिए इस पवित्र पौधे को घर के अंदर लगाया जाता है और विधि-विधान से पूजा की जाती है। कई लोग अपने दिन की शुरुआत तुलसी को जल चढ़ाकर और दीपक जलाकर करते हैं। हिंदू कैलेंडर के अनुसार इस साल तुलसी पूजन दिवस 25 दिसंबर यानि कल मनाया जाएगा। धार्मिक मान्यता के अनुसार, जो लोग इस दिन तुलसी की पूजा करते हैं, उन पर देवी मां की कृपा बनी रहती है और उन्हें सौभाग्य और समृद्धि का आशीर्वाद मिलता है। आइए जानते हैं तुलसी पूजन नियम और महत्व के बारे में।

तुलसी पूजन नियम ( Tulsi Pujan Niyam)

  • प्रतिदिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और तुलसी को जल चढ़ाएं।
  • फिर तुलसी के पौधे को सिन्दूर और रोली का तिलक लगाएं।
  • फिर तुलसी के पौधे के पास घी का दीपक जलाएं।
  • फिर तुलसी मां के सामने तुलसी स्तोत्र का पाठ करें।
  • फिर तुलसी आरती करके पूजा संपन्न करें।
  • फिर तुलसी मां को मिठाई और फल का भोग लगाएं।
  • तुलसी मां के आशीर्वाद स्वरूप आपको तुलसी के बीजों की माला पहननी चाहिए।

Tulsi Pujan Upay ( तुलसी पूजन उपाय)

  • ज्योतिष शास्त्र के अनुसार कार्तिक माह में हर गुरुवार को तुलसी का पौधा घर लाना चाहिए।
  • गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित है और तुलसी भगवान विष्णु के अवतार भगवान कृष्ण को बहुत प्रिय है।
  • वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का पौधा हमेशा घर के उत्तर या उत्तर-पूर्व हिस्से में लगाना चाहिए।
  • घर की बालकनी या खिड़की पर तुलसी के पौधे लगा सकते हैं।
  • तुलसी का पौधा घर के दक्षिणी भाग में नहीं लगाना चाहिए।
  • घर के प्रवेश द्वार पर या कूड़ा रखने वाले स्थान पर तुलसी के पौधे नहीं लगाना चाहिए।

तुलसी पूजन महत्व ( Tulsi Pujan Importance)

तुलसी का पौधा हिंदू धर्म में बहुत पवित्र और पूजनीय है। तुलसी को मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है। सनातन धर्म में तुलसी पूजा को समर्पित एक दिन होता है जिसे तुलसी पूजा दिवस के नाम से जाना जाता है। यह तुलसी पूजा दिवस 25 दिसंबर को मनाया जाता है। इस दिन नई तुलसी लगाने की प्रथा है। इस दिन सभी परिवारों में तुलसी की पूजा की जाती है। तुलसी की पूजा से परिवार में धन, समृद्धि और खुशहाली आती है। तुलसी को हरिप्रिया के नाम से भी जाना जाता है। तुलसी का पौधा अपने औषधीय गुणों के कारण भी बहुत मूल्यवान है।
TNN Spirituality Desk
TNN अध्यात्म डेस्क author

अध्यात्म और ज्योतिष की दुनिया बेहद दिलचस्प है। यहां हर समय कुछ नया सिखने और जानने को मिलता है। अगर आपकी अध्यात्म और ज्योतिष में गहरी रुचि है और आप इस विषय से जुड़ी हर एक जानकारी जैसे गृह-नक्षत्रों में होने वाले बदलाव, आगामी व्रत त्यौहार, ज्योतिष और वस्तु उपाय आदि विषयों से अपडेट रहना चाहते हैं, तो आपको इस प्लेटफॉर्म पर ये सबकुछ एक साथ मिल जाएगा

और पढ़ें
End of Article