तुलसी के पौधे के पास नहीं रखनी चाहिए ये 8 चीजें, बनता है वास्तु दोष, आती है दरिद्रता

Tulsi Ke Pas Kya Nahi Rakhna Chahiye : हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र माना जाता है। मान्यता है कि तुलसी के पौधे के पास कुछ चीजों को नहीं रखना चाहिए। आइए जानते हैं कि वे क्या हैं?

Tulsi Ke Pas Kya Nahi Rakhna Chahiye : हिंदू धर्म में तुलसी को बेहद पवित्र और शुभ माना जाता है। इसे मां लक्ष्मी का स्वरूप माना जाता है और घर में तुलसी का पौधा होना सुख, शांति और समृद्धि लाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी सिर्फ एक पौधा नहीं, बल्कि घर की सकारात्मक ऊर्जा का मुख्य केंद्र होता है। इस कारण तुलसी आसपास की जगह का साफ, पवित्र और संतुलित होना बहुत जरूरी माना जाता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, अगर तुलसी के पौधे के पास गलत चीजें रख दी जाएं, तो इसका सीधा असर घर की ऊर्जा पर पड़ता है और कई तरह की परेशानियां बढ़ सकती हैं। इसके साथ ही वास्तु दोष लगता है व घर में दरिद्रता आने लगती है। आइए जानते हैं कि तुलसी के पास किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

Tulsi Ke Pas Kya Nahi Rakhna Chahiye तुलसी के पास कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए

तुलसी के पास कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए

गंदगी और कूड़ा-कचरा (Garbage aur Gandagi)

तुलसी के आसपास कभी भी कूड़ा-कचरा या गंदगी नहीं होनी चाहिए। यह नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ाता है और घर के वातावरण को खराब करता है। तुलसी को पवित्रता का प्रतीक माना जाता है, इसलिए उसके पास साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखना जरूरी होता है। अगर वहां गंदगी रहती है, तो यह मां लक्ष्मी का अपमान माना जाता है और इससे आर्थिक समस्याएं भी बढ़ सकती हैं।

End of Feed