Total Solar Eclipse 2024 Date: साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है? जानिए किन राशियों की खोलेगा किस्मत

Total Solar Eclipse (Surya Grahan) 2024 Date: साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगेगा। ये खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। ज्योतिष और धार्मिक दोनों ही दृष्टि से ये ग्रहण महत्वपूर्ण रहेगा। यहां जानिए सूर्य ग्रहण कब लग रहा है और किन राशियों के लिए ये फायदेमंद साबित होगा।

Surya Grahan 2024 Date And Time (सूर्य ग्रहण 2024): ज्योतिष अनुसार सूर्य का ज्योतिष और धार्मिक दोनों ही क्षेत्र में विशेष महत्व माना जाता है। अगले महीने यानी अप्रैल में साल 2024 का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। खग्रास ग्रहण तब होता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में आ जाता है। इस स्थिति में सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए पृथ्वी पर जाने से रुक जाता है जिससे अंधेरा सा छा जाता है। इसे ही खग्रास सूर्य ग्रहण कहते हैं। जानिए खग्रास सूर्य ग्रहण कब लग रहा है और किन राशियों के लिए ये लाभकारी साबित होगा।

surya grahan 2024 effects

Total Solar Eclipse 2024 Date

साल का पहला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है (Total Solar Eclipse 2024 Date And Time)

साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या को 8 अप्रैल 2024 को लगेगा। पंचांग अनुसार ग्रहण की शुरुआत रात 9 बजकर 12 मिनट पर और समाप्ति रात्रि 2 बजकर 22 मिनट पर होगी। ये सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, अटलांटिक, कनाडा, मध्य अमेरिका, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, आर्कटिक मेक्सिको, उत्तरी अमेरिका, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में और आयरलैंड में दिखाई देगा।

End of Feed