Tortoise Statue In Home Direction: घर में कछुए की मूर्ति क्यों और कहां रखनी चाहिए

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 19, 2023, 12:49 PM IST

Tortoise Statue In Home Direction: घर में कछुए की मूर्ति रखना बेहद शुभ माना जाता है। वास्तु शास्त्र अनुसार इस प्रतिमा को घर की उत्तर दिशा में रखने से सुख-समृद्धि आती है। जानिए घर में कछुआ की मूर्ति रखने की सबसे शुभ जगह।

Tortoise Direction At Home: धातु का कछुआ वास्तु शास्त्र और फेंगशुई दोनों के अनुसार घर में रखना शुभ होता है। कहते हैं इससे घर में सुख-समृद्धि आती है साथ ही सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। धातु का कछुआ आर्थिक स्थिति को भी मजबूत करता है। पौराणिक कथाओं अनुसार सागर मंथन के दौरान भगवान विष्णु ने कछुए का रूप धारण किया था। इसलिए कछुए को घर में रखने से भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की भी कृपा बरसने लगती है। जानिए घर में कछुए की मूर्ति रखने की सही दिशा और इसके फायदे।

घर में कछुआ क्यों रखना चाहिए

  • कछुए की मूर्ति सकारात्मकता को आकर्षित करती है और नकारात्मक ऊर्जा को दूर करती है।
  • कछुए की मूर्ति को पानी में रखने से सकारात्मक प्रभाव दोगुना हो जाता है।
  • कछुए की मूर्ति घर में रखने से करियर में सफलता मिलती है।
  • धन-संबंधी दिक्कतें दूर हो जाती हैं।
  • वास्तु दोष से छुटकारा मिल जाता है।
  • बच्चों का पढ़ाई में मन लगने लगता है।

End of Feed