आज का अंकफल, Aaj Ka Ankfal, Numerology: आज 28 नवम्बर 2025 है। 28 का संयुक्त अंक बहुत ही शुभ होता है। यह कर्म व भक्ति योग का समन्वित सँयुक्त अंक जीवन को सफलतापूर्वक व्यतीय करने के लिए समय समय पर धार्मिक सहयोग व बल प्रदान करता है। अंक 02 चन्द्रमा व 08 शनि का प्रतीक है। यह अंक 01 यानी सूर्य से प्रभावित है। यह एकल अंक 01 के जैसा कार्य करेगा। 01 का स्वामी ग्रह सूर्य है। आज 28-11-2025 का भाग्यांक 03 हुआ।03 का स्वामीग्रह गुरु है। सूर्य गुरु व चन्द्र का मित्र है। यह अंक 03 व 09 तथा 02 का मित्र अंक है।अंक ज्योतिष के अनुसार आप जिस दिनांक को जन्म लेते हैं वही आपका जन्मांक है, उसको 01 से 09 के मध्य में लाना होता है। केतु शनि व राहु का मित्र ग्रह है। यह अंक 01व 03 का शत्रु है। अब जानिए आज अंकों का आप पर प्रभाव-
28 नवम्बर 2025 का अंकफल-
जन्मांक 01
आज का शुभ अंक- 02,03
आर्थिक स्थिति व जाँब - आज सूर्य व गुरु जाँब में कार्यों की अधिकता के साथ साथ सफलता भी प्रदान करेगा। अंक 06 का सपोर्ट व्यवसाय में नवीन अवसरों की प्राप्ति का है। अंक 01, 03 व 09 अपने में मित्र अंक हैं। बिजनेस की कई प्लानिंग्स तो आप करते हैं लेकिन उसके क्रियान्वयन का शुभारंभ नहीं कर पाते।राहु की प्रतिकूलता साथ नहीं छोड़ती। उड़द का दान करते रहें।
स्वास्थ्य सुख- आज सूर्य नेत्र रोग से प्रॉब्लम दे सकता है।
शुभ रंग- पीला, लाल।
भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 02
आज का शुभ अंक- 03, 09
आर्थिक स्थिति व जाँब- आज के भाग्यांक 03 के स्वामी गुरु व इस अंक के स्वामी चन्द्रमा का सहयोग जाँब तथा व्यवसाय में सफलता प्रदान करेगा। सूर्य व चन्द्रमा का प्रभाव जाँब में उच्चाधिकारियों से लाभ देगा। बिजनेस ग्रोथ बेहतर रहेगी। जाँब में प्रोमोशन सम्भावित है।
स्वास्थ्य सुख- श्वांश रोग से कष्ट की सम्भावना रहेगी।
शुभ रंग- सफेद व लाल।
भाग्य प्रतिशत- 75%
जन्मांक 03
आज का शुभ अंक- 04, 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- गुरु, सूर्य व आज का भाग्य स्वामी गुरु व मित्र ग्रह चन्द्रमा व्यवसाय में सफलता देंगे। छात्र लाभान्वित होंगे। कभी कभी सूर्य यानी 01 नामांक के लोग आपके लिए बहुत ही हेल्पफुल साबित हो जाते हैं। व्यवसाय में बिना जानकारी के पेपर वर्क से बचें।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ बेहतर रहना चाहिए।
शुभ रंग- आसमानी, हरा।
भाग्य प्रतिशत- 55%
जन्मांक 04
आज का शुभ अंक- 07, 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय में अंक 03 व 09 का प्रभाव उन्नति देगा। केतु जाँब में प्रोन्नति में सफलता देगा। राहु कभी कभी व्यय से परेशान करता है।अपनी योजनाएं गोपनीय रखें,जब कार्य पूर्ण हो तब मित्रों से उसको शेयर करें। फिलहाल बिजनेस ठीक रहेगा।
स्वास्थ्य- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। श्वांस के रोगी लापरवाही मत करें।
शुभ रंग- नीला, हरा।
भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 05
आज का शुभ अंक- 04, 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय को लेकर प्रसन्नता की बात है। जाँब में जन्मांक 02 व 07 वाले मित्र के सहयोग से सुखद परिवर्तन की तरफ बढ़ेंगे। बुध व शुक्र परम मित्र ग्रह हैं। वाणी व वित्तीय प्रबंधन से आप खूब धन व यश कमा सकते हैं।
स्वास्थ्य- नेत्र रोग से कष्ट हो सकता है। सूर्योपासना करें।
शुभ रंग- नारंगी, लाल
भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 06
आज का शुभ अंक- 03, 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- व्यवसाय के नए डील में जन्मांक 03 व 09 की सहायता से सफलता मिलेगी। केतु व शुक्र व्यवसाय में उन्नति प्रदान करेगा। बैंकिंग व आईटी जाँब के लोग सफल रहेंगे। व्यवसाय से धन लाभ रहेगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ को लेकर तनाव में रह सकते हैं। उड़द का दान करें।
शुभ रंग- बैगनी, हरा।
भाग्य प्रतिशत- 55%
जन्मांक 07
आज का शुभ अंक-05, 08
आर्थिक स्थिति व जाँब- जन्मांक 05, 08 के उच्चाधिकारियों से लाभ हो सकता है। भाग्य स्वामी गुरु व इस अंक के स्वामी केतु का आध्यात्मिक सपोर्ट जाँब व व्यवसाय के लिए सुखद है। न्यू पार्टनरशिप से लाभ होगा।
स्वास्थ्य सुख- हेल्थ अच्छी रहनी चाहिए। कुशोदक से शिवलिंग पर रुद्राभिषेक कराते रहें।
शुभ रंग- पीला व नारंगी।
भाग्य प्रतिशत- 75%
जन्मांक 08
आज का शुभ अंक- 06, 07
आर्थिक स्थिति व जाँब- सूर्य व शनि का प्रभाव व्यवसाय में परेशानी दे सकता है। अंक 01 व 09 के सपोर्ट से जाँब में प्रोन्नति के मार्ग प्रशस्त होने वाले हैं। शनि न्यायिक ग्रह है। छात्र लाभान्वित होंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्वास्थ्य सुख उत्तम है।शनि के द्रव्यों तिल, तेल इत्यादि का दान करें।
शुभ रंग- नारंगी व नीला।
भाग्य प्रतिशत- 65%
जन्मांक 09
आज का शुभ अंक- 01 व 03
आर्थिक स्थिति व जाँब- इस अंक का स्वामी मंगल व भाग्यांक स्वामी गुरु व्यवसाय में वृद्धि करते हैं। जाँब में नवीन अवसरों की प्राप्ति होगी। बिजनेस ग्रोथ के लिए मङ्गल रियल स्टेट व कंस्ट्रक्शन व्यवसाय में लाभ देंगे।
स्वास्थ्य सुख- स्किन विकार से कष्ट हो सकता है। गाय को पालक खिलाएं।
शुभ रंग- नारंगी, लाल।
भाग्य प्रतिशत- 75%
