अध्यात्म

Aaj Ka Rashifal 12 December 2023: वृषभ और मिथुन राशि वालों के लिए आज का दिन खास, जानिए बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा दिन

Aaj Ka Rashifal 12 December 2023 in Hindi: मेष, वृषभ और मिथुन राशि के लोगों को आज करियर में तरक्की मिलेगी। जानिए बाकी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन।

Image

Aaj Ka Rashifal 12 December 2023

Aaj Ka Rashifal 12 December 2023 in Hindi: मेष राशि के जातकों को बिजनेस में सफलता मिलेगी। वृषभ राशि वालों को नौकरी में तरक्की मिलेगी। मिथुन राशि वालों के रूके हुए कार्य पूरे होंगे। कर्क राशि वालों को भी अटके धन की प्राप्ति होगी। सिंह राशि वाले पारिवारिक समस्याओं को लेकर तनाव में रहेंगे। लव लाइफ शानदार रहेगी। कन्या राशि वालों की मेहनत रंग लाएगी। अब जानिए सभी 12 राशियों का विस्तृत राशिफल यहां।

मेष राशि

आज का दिवस छात्रों के लिए प्रगतिशील पथ पर चलने का है। धन प्राप्ति के मार्ग में बाधाओं के समाधान के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में बिजी रहेंगे लेकिन आपका करियर भी महत्वपूर्ण है। व्यवसाय के लिए दिवस मंगलमय है।

आज का उपाय- लव लाइफ में शुभता व सफलता के लिए श्री कृष्ण जी की उपासना करें। मूंग व गुड़ का दान करें।

शुभ रंग- लाल व नारंगी।

शुभ अंक- 02 व 03

वृषभ राशि

आज का दिन जॉब में उन्नति के उम्मीदों से भरे रहने की है। उच्चाधिकारियों से आपका बड़ा सहयोग हो सकता है। वाणी पर संयम रखें। शुक्र प्रेम संबंधों में माधुर्यता देगा। जॉब में आप कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर चिंतित रहेंगे, उड़द का दान करें।

आज का उपाय- कम्बल व ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग- सफेद व हरा।

शुभ अंक- 05 व 07

मिथुन राशि

आज का दिन आईटी व बैंकिंग के जातकों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। व्यवसाय अच्छा रहेगा। रुका हुआ कोई महत्वपूर्ण सरकारी कार्य पूर्ण होगा। बिजनेस में आय व्यय के संतुलन को लेकर चिंतित रहेंगे। लव लाइफ अच्छी रहेगी। युवा प्यार के मामले में ज्यादा इमोशन में पड़ने से बचें। सुखद यात्रा संभावित है।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग- हरा व नीला।

शुभ अंक- 04 व 06

कर्क राशि

आपका हर प्रयास सफल है। बिजनेस में लगातार अच्छे परफार्मेंस देने के बावजूद सफलता नहीं मिल रही है। स्वास्थ्य को लेकर अब खुश रहेंगे। रुके धन का आगमन हो सकता है।

आज का उपाय- भगवान विष्णु जी के मंदिर जाएं और उनकी 04 परिक्रमा करें। पीले ऊनी वस्त्रों का दान करें।

शुभ रंग- लाल व पीला।

शुभ अंक- 01व 09

सिंह राशि

आप किसी पारिवारिक समस्या को लेकर तनाव में रहेंगे। बड़े भाई की सहायता मिलेगी। लव लाइफ को और बेहतर करने के लिए कहीं लॉन्ग ड्राइव पर जाएं। स्टूडेंट्स अपनी ऊर्जा का सही उपयोग करें। सही दिशा में अध्ययन करें। लव लाइफ बेहतर रहेगी।

आज का उपाय- अन्न व विद्या दान सबसे श्रेष्ठ दान है। पीपल को जल देकर उनकी 07 परिक्रमा करें।

शुभ रंग- लाल व नारंगी।

शुभ अंक- 01 व 03

कन्या राशि

करियर को सही दिशा में की गई मेहनत ही आपको सफल करेगी। बिजनेस में किसी आकस्मिक धन आगमन से मन प्रफुल्लित हो जाएगा। आईटी व मीडिया जॉब के जातक सफल रहेंगे। व्यवसाय में नवीन प्रोजेक्ट पर कार्य अति उत्तम रहेगा।

आज का उपाय- उड़द व गुड़ का दान करें। गाय को गुड़ खिलाएं।

शुभ रंग- हरा व नीला।

शुभ अंक- 02 व 09

तुला राशि

जॉब में आपकी कार्यशैली अट्रैक्टिव रहेगी। सफलता मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। बिजनेस में सफल रहेंगे। बीपी के पेशेंट लोगों को खान पान में परहेज करना होगा। लापरवाही स्वास्थ्य के लिए हानिप्रद हो सकती है।

आज का उपाय- गाय को पालक व गुड़ खिलाएं। कम्बल का दान करें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 06 व 08

वृश्चिक राशि

जॉब में नवीन अवसर प्राप्त होगा। यात्रा से लाभ होगा। बिजनेस को लेकर चली आ रही कुछ चिंताएं जो मन मे थीं उनका समाधान भी हो जाएगा। आपके बड़े भाई का सहयोग लाभप्रद रहेगा। लव लाइफ को लेकर तनाव रहेगा।

आज का उपाय- हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी तीन परिक्रमा करें। सात अन्न दान करने से कार्य बाधा समाप्त होती है।

शुभ अंक- 04 व 06।

शुभ रंग- लाल व पीला

धनु राशि

व्यवसाय को लेकर थोड़ा तनाव रहेगा। फाइनेंसियल परेशान रह सकते हैं। दैहिक संताप से मुक्ति मिलेगी। स्वास्थ्य सुख बहुत बेहतर रहेगा। लव लाइफ को लेकर प्रसन्न व आनंदित रहेंगे। प्रेम में असत्य से बचें।

आज का उपाय- श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें। शुभ रंग, पीला व लाल

शुभ अंक- 02 व 03

मकर राशि

व्यवसाय में लाभ होगा। आईटी व बैंकिंग जॉब में सफल रहेंगे। कोई न्यू बिजनेस डील अब कन्फर्म कर सकते हैं। मित्रों की सलाह आपकी सहायता करेगी। स्वास्थ्य सुख बेहतर रहेगा। लव लाइफ अच्छी रहेगी।

आज का उपाय- शिवलिंग को गंगा जल व दुग्ध अर्पित करें। राहु के द्रव्य उड़द व कम्बल का दान करें। क्रोध पर नियंत्रण रखें।

शुभ रंग- नीला व हरा।

शुभ अंक- 02 व 09

कुंभ राशि

बिजनेस वर्क को क्रमबद्ध तरीक़े से हल करेंगे। अपने प्रोजेक्ट को सही समय पर पूरा कर लेंगे। करियर में कई पुराने प्रोजेक्ट आज पूर्ण हो सकते हैं। हेल्थ खराब हो सकता है। सुदूर धार्मिक यात्रा की योजना बनेगी।

आज का उपाय- हनुमान बाहुक का पाठ करें।

शुभ रंग- हरा व नीला।

शुभ अंक- 01 व 09

मीन राशि

करियर में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। व्यवसाय व जॉब में अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे जिसमें आपके मित्रों का बहुत योगदान रहेगा। बड़ों का आशीर्वाद गुरु की शुभता को बढ़ाता है जिससे आप यशस्वी होते हैं। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे।

आज का उपाय- कम्बल का दान करें।

शुंभ रंग- लाल व सफेद।

शुभ अंक- 01 व 02

सुजीत जी महाराज
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article