अध्यात्म

27 October Horoscope: आज सूर्यदेव की कृपा से चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, पढ़ें 27 अक्टूबर का राशिफल

27 October Horoscope: 27 अक्टूबर का दिन सोमवार कुछ राशि वालों के लिए बेहद ही शानदार रहने वाला है। इन राशि वालों को कई प्रकार से लाभ आज देखने को मिलेगा। वहीं, कुछ राशि वालों को थोड़ी समस्या का भी सामना करना पड़ सकता है। आइए आज के राशिफल से जानते हैं कि किन राशि वालों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा।

Image

27 अक्टूबर का राशिफल

27 October Horoscope: 27 अक्टूबर 2025, सोमवार का दिन, छठ के पावन पर्व का विशेष अवसर है, जब अस्ताचलगामी सूर्य की उपासना की जाती है। सूर्य पिता और आत्मा के नियामक हैं। आज चंद्रमा धनु राशि में है, गुरु कर्क में और शनि मीन में गोचर कर रहे हैं। शेष ग्रह स्थितियां पूर्ववत हैं। सभी राशियों के लोग छठ महापर्व को श्रद्धा और उत्साह से मनाएं। यह पर्व संतान प्राप्ति और संतान की उन्नति के लिए अत्यंत शुभ है।

भगवान भास्कर की कृपा प्राप्त करने के लिए सूर्य उपासना करें। आज चंद्रमा धनु राशि में सकारात्मकता और आध्यात्मिक ऊर्जा प्रदान करेगा। गुरु कर्क में ज्ञान और भावनात्मक स्थिरता देगा, जबकि शनि मीन में अनुशासन और दीर्घकालिक योजनाओं को प्रोत्साहित करेगा। सूर्य तुला में संतुलन और साझेदारी को मजबूत करेगा। छठ पर्व के प्रभाव से सूर्य उपासना विशेष फलदायी रहेगी। आइए जानते हैं कि सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा?

मेष राशि

गुरु आपको ज्ञान और शिक्षा में बड़ी सफलता देगा। आज छठ के दिन चंद्रमा भाग्य भाव में है। शनि द्वादश है। करियर में प्रगति होगी। चंद्रमा, शनि और शुक्र मीडिया, बैंकिंग और आईटी नौकरी में सफलता देंगे। आपका मन विचलित रह सकता है, ध्यान और योग करें। छात्र अपने प्रदर्शन से खुश रहेंगे। राजनीतिज्ञ लाभान्वित होंगे। प्रेम जीवन में तनाव रह सकता है।

उपाय: तिल का दान करें, गाय को पालक खिलाएं।

शुभ रंग: लाल और पीला। भाग्य प्रतिशत: 75%

वृषभ राशि

छठ महापर्व के दिन गुरु इसी राशि से द्वितीय और चंद्रमा अष्टम शुभ है। छात्र लाभान्वित होंगे। शुक्र और शनि फिल्म, मीडिया और बैंकिंग नौकरी में सफलता देंगे। शनि एकादश भाव में है। गुरु और चंद्रमा शिक्षा को शुभ बनाएंगे। धन का आगमन हो सकता है। गुरु कल्याणकारी है, लेकिन मीन के शनि के कारण नौकरी में विवाद हो सकता है। आपकी वाणी लाभ प्रदान करेगी।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ और उड़द का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 65%

मिथुन राशि

गुरु द्वितीय और चंद्रमा सप्तम भाव में आर्थिक प्रगति देंगे। नौकरी परिवर्तन संबंधी निर्णय सोच-समझकर लें। प्रेम जीवन सुखद रहेगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे। गारमेंट्स और मेडिसिन व्यवसाय में लाभ रहेगा।

उपाय: उड़द और गुड़ का दान करें, पिता का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: नीला और बैंगनी। भाग्य प्रतिशत: 75%

कर्क राशि

षष्ठम भाव में चंद्रमा रोग दे सकता है। शनि मीन और गुरु इसी राशि में राजनीति में सफलता का बड़ा अवसर दे सकते हैं। आईटी, मैनेजमेंट और बैंकिंग के लोग करियर को लेकर उत्साहित और प्रसन्न होंगे। धार्मिक यात्रा के लिए दिन शुभ है। परिवार संग यात्रा करेंगे। कोई रुका कार्य पूर्ण होगा। युवा प्रेम जीवन में सफल रहेंगे।

उपाय: भगवान विष्णु की उपासना करें, तिल और गुड़ का दान पुण्यदायक है।

शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 70%

सिंह राशि

सूर्य और चंद्रमा आपको व्यवसाय और नौकरी में सफलता देंगे। तुलसी का पेड़ लगाएं। आर्थिक सुख में वृद्धि होगी। नौकरी में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। अपने व्यवसाय को लेकर गंभीर रहें। स्वास्थ्य में लिवर की समस्या रह सकती है।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ करें और अनार का दान करें।

शुभ रंग: लाल और पीला। भाग्य प्रतिशत: 65%

कन्या राशि

शनि और सूर्य राजनीति में बड़ी सफलता दे सकते हैं। गुरु और चंद्रमा धार्मिक कार्यों में सफलता देंगे। व्यवसाय में उन्नति से प्रसन्नता होगी। शुक्र बैंकिंग और मीडिया नौकरी में सफलता दे सकता है। गुरु और पिता का आशीर्वाद साथ है। आर्थिक लाभ संभव है। प्रेम जीवन में तनाव हो सकता है। व्यवसाय सफल रहेगा।

उपाय: परमब्रह्म शिव जी की पूजा करें, सात प्रकार के अन्न का दान करें।

शुभ रंग: पीला और लाल। भाग्य प्रतिशत: 65%

तुला राशि

सूर्य यश और प्रतिष्ठा में वृद्धि देंगे। तृतीय चंद्रमा और राशि स्वामी शुक्र बैंकिंग, रियल एस्टेट और टूरिज्म व्यवसाय में प्रगति के लिए कार्य करेंगे। स्वास्थ्य सुख के लिए खान-पान पर नियंत्रण करें। नौकरी में उच्चाधिकारियों का सहयोग आपको आशावादी बनाएगा। व्यवसाय को लेकर खुश रहेंगे।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें, चने की दाल का दान लाभदायी रहेगा।

शुभ रंग: हरा और आसमानी। भाग्य प्रतिशत: 70%

वृश्चिक राशि

सूर्य नौकरी और व्यवसाय में सफलता देंगे। मीन के गुरु और चंद्रमा द्वितीय है। मीडिया, फिल्म और आईटी नौकरी में सफलता की प्राप्ति होगी। शुभ यात्रा का सुमंगल संयोग है। खान-पान पर नियंत्रण करें। दाम्पत्य जीवन में विश्वास कायम रखें। वाहन खरीदने के संकेत हैं।

उपाय: भगवान विष्णु की पूजा करें, दान-पुण्य को बेहतर करें, धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 75%

धनु राशि

चंद्रमा इसी राशि में है। चंद्रमा जब गुरु की राशि में होता है, तब सुख-समृद्धि आती है। छात्रों के करियर के लिए यह समय बहुत शुभ है। नौकरी में प्रमोशन को लेकर सुखद समाचार मिलेगा। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। आर्थिक प्रगति से प्रसन्न रहेंगे। बीपी और शुगर के मरीज सावधानी बरतें।

उपाय: पीले रंग के वस्त्रों का दान करें, गुरु का आशीर्वाद लें।

शुभ रंग: पीला और नारंगी। भाग्य प्रतिशत: 70%

मकर राशि

छठ के पावन पर्व पर चंद्रमा व्यय भाव में मंगलमय परिणाम देंगे। गुरु धार्मिक लाभ दे सकते हैं। शुक्र और बुध व्यवसाय में लाभ देंगे। चंद्रमा और गुरु मीडिया, आईटी और बैंकिंग नौकरी में लाभ दे सकते हैं। बड़े भाई के आशीर्वाद से व्यवसाय में लाभ मिलेगा। मित्रों संग धार्मिक यात्रा कर सकते हैं। स्वास्थ्य सुख से तनावग्रस्त हो सकते हैं। प्रेम जीवन अच्छा रहेगा।

उपाय: हनुमान बाहुक का पाठ करें और मसूर का दान करें।

शुभ रंग: नीला और हरा। भाग्य प्रतिशत: 70%

कुंभ राशि

चंद्रमा इस समय एकादश भाव में है। बुध मैनेजमेंट, टेक्निकल और लॉ फील्ड के छात्रों को सफल करेंगे। व्यवसाय में सफलता के लिए कोई बड़ी मीटिंग करें, यात्रा शुभ है। नौकरी से संबंधित निर्णय में विलंब हो सकता है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिलेगा।

उपाय: श्री सूक्त का पाठ और फल का दान करें, धार्मिक पुस्तकों का दान करें।

शुभ रंग: नीला और आसमानी। भाग्य प्रतिशत: 65%

मीन राशि

छठ के पावन पर्व पर पंचम गुरु और कर्म स्थान में गोचर करता चंद्रमा करियर को मंगलमय बनाएगा। शुक्र और बुध रुके धन का आगमन करवा सकते हैं। चंद्रमा धार्मिक कार्यों में व्यस्त करेगा। मधुर भाषा का प्रयोग करें। व्यवसाय में सफलता के संकेत हैं। नौकरी में मेष और कर्क राशि के उच्चाधिकारियों से खुश रहेंगे।

उपाय: श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करें।

शुभ रंग: पीला और लाल। भाग्य प्रतिशत: 70%

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। Times Now Navbharat इसकी पुष्टि नहीं करता है।

Sujeet jee Maharaj
सुजीत जी महाराजauthor

सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़े पत्र पत्रिकाओं में प्रकाशित हो चुके हैं और कई बड़े पुरस्कार भी प्राप्त कर चुके हैं जिसमें ,एक अमेरिका के संस्था से भी प्राप्त है। यह गणित के साथ फलित ज्योतिष पर भी पकड़ रखते हैं और ज्योतिष के क्षेत्र में इन्हें कई सम्मान मिल चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article