Shani Sade Sati 2023: इस साल इन तीन राशियों पर रहेगा शनि साढ़े साती का प्रभाव, रहें सावधान

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 15, 2023, 11:52 AM IST

Shani Sade Sati 2023: शनि साढ़ेसाती का इस साल मकर, कुंभ और मीन राशि वालों पर प्रभाव रहेगा। जानिए इन राशियों के लोगों को क्या सावधानी बरतनी होगी और किन उपायों से शनि दोष से इन्हें राहत मिलेगी।

Shani Sade Sati 2023: कर्मफल दाता शनि देव हमारे जीवन को काफी हद तक प्रभावित करते हैं। जब जन्म कुंडली में शनि बारहवें, पहले, दूसरे भाव में हो तो उसे शनि साढ़ेसाती कहते हैं। शनि साढ़ेसाती के तीन चरण होते हैं और हर चरण की अवधि ढाई साल की होती है। अमूमन लोग शनि की साढ़ेसाती को बुरा मानते हैं। लेकिन ज्योतिष अनुसार ऐसा कहना बिल्कुल भी सही नहीं है क्योंकि शनि साढ़ेसाती का प्रभाव लोगों पर उनके कर्मों के अनुसार पड़ता है। जानिए इस साल किन राशियों पर शनि साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा और क्या सावधानियां बरतनी होगी।

shani sade sati

Shani Sade Sati 2023: जानिए शनि साढ़ेसाती किन राशियों पर है

इस साल 3 राशियों पर रहेगा शनि साढ़ेसाती का प्रभाव

मकर राशि (Capricorn Horoscope)

मकर राशि वालों पर शनि साढ़ेसाती का आखिरी चरण चल रहा है। जो पूरे साल रहेगा। इस अवधि में आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल रखना होगा। किसी भी तरह के वाद-विवादों से बचकर रहें। शनिवार के दिन शनि को प्रसन्न करने के उपाय जरूर करें।

End of Feed