अध्यात्म

Third Sawan Somwar 2025: सावन का तीसरा सोमवार है खास, जानें 28 जुलाई को कैसे करनी है शिव पूजा, जानिए शुभ मुहूर्त और पूरी विधि

Third Sawan Somwar 2025 Puja Muhurat And Puja Vidhi: आज सावन का तीसरा सोमवार है। इस खास दिन पर भोलेनाथ की पूजा के साथ जल भी अर्पित किया जाएगा। यहां से आप सावन के तीसरे सोमवार के पूजा का शुभ मुहूर्त और साथ ही पूजा की संपूर्ण विधि जान सकते हैं।

Image

सावन का तीसरा सोमवार 2025 पूजा मुहूर्त और पूजा विधि (Photo Source: Canva)

Third Sawan Somwar 2025 Puja Muhurat And Puja Vidhi: आज सावन का तीसरा सोमवार है। सावन के हर सोमवार का खास महत्व होता है। कहते हैं सोमवार के दिन व्रत धारण कर महादेव की आराधना करने से भक्तों के सभी कष्ट मिट जाते हैं। पंचांग के अनुसार, सावन के तीसरे सोमवार पर विनायक चतुर्थी का संयोग बन रहा है, ऐसे में पिता-पुत्र यानी शिव गणेश जी की पूजा का खास संयोग बनेगा। सावन सोमवार के व्रत से विवाह में आने वाली बाधाएं दूर होती हैं, ग्रह दोष शांत होते हैं, और पारिवारिक सुख-शांति प्राप्त होती है। यहां से आप सावन के तीसरे सोमवार की पूजा का शुभ मूहर्त जान सकते हैं। साथ ही यहां पूजा विधि भी दी गई है।

सावन तीसरा सोमवार पूजा मुहूर्त-

  • अमृत - सुबह 5.40 - सुबह 7.22
  • शुभ - सुबह 9.40 - सुबह 10.46
  • शाम का मुहूर्त - शाम 5.33 - रात 7.15
  • चर - रात 7.15 - रात 8.33

सावन तीसरा सोमवार पूजा विधि-

सावन के तीसरे सोमवार के दिन सबसे पहले सुबह स्नान करें और शिव जी का ध्यान लगाएं। फिर शिव मंदिर में जाकर शिवलिंग पर जल चढ़ाएं। उसके बाद शिव जी को फूल, बेलपत्र, अक्षत और भांग अर्पित करें। इस दिन घर में भी शिव जी की मूर्ति स्थापित करके शिव जी की पूजा करें। अंत में सोमवार कथा का पाठ करें और शिव जी की आरती करें। सोमवार के दिन शिव जी के मंत्रों का जाप करने से शुभ परिणाम मिलते हैं। इस विधि के आप सावन के तीसरे सोमवार की पूजा कर सकते हैं।

Srishti
सृष्टिauthor

सृष्टि टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की फीचर डेस्क से जुड़ी कंटेंट राइटर हैं, जो मुख्य रूप से धर्म और लाइफस्टाइल सेक्शन के लिए लिखती हैं। सृष्टि को आध्यात्म, भारतीय संस्कृति और साहित्य में गहरी रुचि है। यही वजह है कि उनके लेखों में परंपरा, आस्था और जीवनशैली की सहज समझ खूबसूरती से दिखाई देती है। वह धार्मिक कथाओं, ग्रंथों से जुड़े विषयों, आध्यात्मिक ट्रेंड्स और समकालीन जीवनशैली पर 5,000 से अधिक लेख लिख चुकी हैं। मॉडर्न लाइफस्टाइल और पारंपरिक मूल्यों के बीच संतुलन बनाते हुए वह ऐसे कंटेंट गढ़ती हैं, जो प्रेरक होने के साथ-साथ जानकारीपूर्ण भी होता है।

और पढ़ें
End of Article