Shani Sade Sati: शनि किसी भी राशि में ढाई साल तक विराजमान रहते हैं और इस तरह से इन्हें अपना राशि चक्र पूरा करने में करीब 30 साल का समय लग जाता है। इस समय शनि कुंभ राशि में गोचर कर रहे हैं और साल 2025 में ये मीन राशि में प्रवेश कर जायेंगे। शनि के मीन राशि में प्रवेश करते ही मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती का पहला चरण शुरू हो जाएगा तो वहीं मीन वालों पर साढ़ेसाती का दूसरा चरण तो कुंभ वालों पर तीसरा चरण शुरू होगा। यहां हम आपको बताने जा रहे हैं अगले 10 सालों तक किन राशियों पर रहेगी शनि की टेढ़ी नजर।
Shani Sade Sati Next 10 Years Report (Photo Credit - pinterest)
2034 तक इन राशियों पर रहेगी शनि की साढ़ेसाती
शनि अगले साल 29 मार्च 2025 में मीन राशि में प्रवेश करेंगे जिससे मेष राशि वालों पर शनि साढ़े साती शुरू हो जाएगी। इसके अलावा कुंभ और मीन वालों पर भी साढ़ेसाती रहेगी। बता दें कुंभ राशि के लोगों पर 03 जून, 2027 तक शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव रहेगा। तो वहीं मेष राशि वालों पर 2032 तक साढ़ेसाती रहेगी। साल 2027 में वृषभ राशि के लोगों पर शनि साढ़ेसाती शुरू हो जाएगी तो वहीं 08 अगस्त, 2029 से मिथुन राशि पर भी इसका पहला चरण शुरू हो जाएगा। मई, 2032 से कर्क राशि वालों पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव शुरू होगा। इस तरह से देखें 2024 से लेकर 2034 तक शनि की दृष्टि कुंभ, मीन, मेष, मिथुन और कर्क राशि पर रहेगी। क्योंकि इन राशियों पर साढ़ेसाती का प्रकोप रहेगा।
2025 में किस राशि से हटेगी शनि की दशा
29 मार्च 2025 में मकर राशि के लोगों को शनि की साढ़े साती से छुटकारा मिल जाएगा। तो वहीं कर्क और वृश्चिक राशि वालों शनि की ढैय्या से मुक्ति मिलेगी।
