Holi Ke Upay: भारतवर्ष को को तीज-त्योहारों का देश कहा जाता है। यहां पर अनेक पर्व मनाए जाते हैं। इनमें से ही एक प्रमुख त्योहार है होली। धार्मिक भाईचारे का यह त्योहार हर साल फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि पर मनाया जाता है। इस बार पूर्णिमा 8 मार्च को है। यह तो सभी जानते हैं कि इस दिन रंग खेला जाता है, लेकिन यह बहुत कम लोग जानते हैं कि इस समय किए गए कुछ ज्योतिषीय उपाय बहुत ही कारगार होते हैं। इन उपायों की मदद से जहां जीवन की हर छोटी-बड़ी समस्या को दूर किया जा सकता है, वहीं घर में आर्थिक संपन्नता भी आती है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, होली के अवसर पर किए जाने वाले ये उपाय कभी व्यर्थ नहीं जाते हैं। इनका असर जीवन में जरूर दिखता।
धन से संबंधित उपाय
होलिका दहन के दौरान घी में भीगी हुई दो लौंग, एक पान का पत्ता और एक बताशा चढ़ाकर ग्यारह बार परिक्रमा करें। इसके बाद गन्ना, गेहूं की बाली और सूखे नारियल की जलते हुए होलिका में आहुति दें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि बढ़ती है। होलिका दहन के दूसरे दिन सुबह होलिका की राख को घर ले आएं। इसे साफ कपड़े में बांध कर अपनी तिजोरी या पैसे रखने वाली जगह पर रख दें। इस उपाय को करने से कभी धन की कमी नहीं होगी।
व्यापार में सफलता का उपाय
अगर आप व्यापार में सफलता पाना चाहते हैं तो होलिका दहन के दौरान एक जटा वाला नारियल अग्नि में डालकर परक्रिमा करें। ऐसा करने से व्यापार में सफलता मिलती है। इसके अलावा होली के दिन से अपने दुकान और ऑफिस में बने मंदिर में भगवान के सामने शुद्ध घी के दीपक से आरती करने का नियम बना लें। इन उपायों को करने से व्यापार में सफलता मिलती है।
नकारात्मकता दूर करने का उपाय
होलिका दहन के दिन अपने शरीर पर उबटन अवश्य लगाना चाहिए। उबटन के साथ शरीर से निकलने वाली मैल को एक जगह इकट्ठा कर लें। होलिका दहन के दौरार इसे उसी अग्नि में डालकर जला दें। ऐसा करने से आपके अंदर की निगेटिविटी दूर होगी। इसके अलावा कच्चा सूत से अपने सिर से पैर तक नाप लेकर इसे होलिक दहन में चढ़ा दें। होलिका की राख को मस्तक पर टीके के रूप में लगाने से भी नकारात्मकता दूर होती है।
(डिस्क्लेमर : यह पाठ्य सामग्री आम धारणाओं और इंटरनेट पर मौजूद सामग्री के आधार पर लिखी गई है। टाइम्स नाउ नवभारत इसकी पुष्टि नहीं करता है।)
