वास्तु शास्त्र के अनुसार हमारे आसपास की चीजों का असर हमारे पूरे जीवन पर दिखाई देता है। वहीं घर में नकारात्मक और सकारात्मक ऊर्जाओं का प्रभाव भी लाइफ के हर पहलू पर दिखाई देता है। यदि आपके आसपास नकारात्मक ऊर्जा अधिक है, तो आपके बने हुए कामों में रुकावट आने लगेगी, घर के लोग बीमार होंगे और बरकत रुक जाएगी। यदि आप भी इस तरह की समस्याओं का सामना कर रहे हैं, तो आपको कुछ जरूरी कदम उठा लेने चाहिए। जी हां आज हम आपको 5 ऐसे काम बताएंगे जो आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी भर देंगे।
हमेशा सफाई रखें
घर में नकारात्मक ऊर्जा का सबसे बड़ा कारण गंदगी और बंद माहौल होता है। इसलिए अपने घर को पूरी तरह साफ सुथरा रखें और सूर्य की रोशनी को घर के अंदर आने दें। इससे न केवल आपको सकारात्मक ऊर्जा का अनुभव होगा, बल्कि आपकी सेहत भी बेहतर रहेगी।
तुलसी पौधा लगाएं
भारतीय संस्कृति में तुलसी के पौधे का विशेष महत्व है। इसे घर में लगाना काफी शुभ माना जाता है। इससे घर में पॉजिटिव एनर्जी का संचार बना रहता है। ये आपकी सेहत के लिए फायदेमंद होने के साथ माहौल को भी फिट रखते हैं।
कबाड़ न जमा होने दें
घर में टूटा फूटा सामान कभी न जमा होने दें, ये आपके लिए नकारात्मक ऊर्जा का काम करते हैं। इसलिए घर में जमा कबाड़ को घर रहते घर से निकाल दें।
फर्नीचर का बदलाव
वास्तु के अनुसार घर का फर्नीचर लंबे समय तक प्रयोग नहीं करना चाहिए। बल्कि कुछ सालों के बाद आप इसे चेंज कर सकते हैं। यदि चेंज नहीं कर पा रहे हैं, तो आपको फर्नीचर का स्थान बदलना चाहिए।
नियमित पूजा पाठ
धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन करना भी आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा को बनाए रखता है। रोजाना ध्यान, पूजन, मंत्रोच्चार करने से घर से नकारात्मकता का नाश होता है। इस तरह आपके घर में सकारात्मक ऊर्जा भरी रहती है।
