Hanuman Jayanti 2023: क्या आप जानते हैं हनुमान जी के नाम और स्वरूप की महिमा

  • Authored by: सुजीत जी महाराजEdited by: लवीना शर्मा
  • Updated Apr 6, 2023, 06:14 PM IST

Hanuman Jayanti 2023: हर साल चैत्र पूर्णिमा के दिन भगवान हनुमान का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जिसे हनुमान जयंती के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। इस खास मौके पर जानें भगवान हनुमान के नाम और स्वरूप की महिमा।

Hanuman Jayanti 2023: हनुमान जयंती का पर्व हर साल चैत्र मास की पूर्णिमा को मनाया जाता है। इस साल ये तिथि 6 अप्रैल को पड़ी है। हनुमान जयंती का दिन भगवान बजरंगबली की उपासना के लिए खास माना जाता है। इस खास मौके पर जानिए श्रीराम भक्त हनुमान के नामों का अर्थ।पवन पुत्र व भगवान राम के अनन्य भक्त श्री हनुमानजी के 12 नाम हैं-हनुमान, अंजनीसुत, वायुपुत्र, महाबल, रामेष्ट, फाल्गुन सखा, पिंगाक्ष, अमित विक्रम, उदधिक्रमण, सीताशोकविनाशन, लक्छ्मण प्राणदाता व दशग्रीव दर्पहा।

hanuman ji

हनुमान जी के नाम और स्वरूप

हनुमानजी के विविध रूप: पंचमुखी हनुमान, भक्त हनुमान, राम सेवक हनुमान, वीर हनुमान, सूर्यमुखी हनुमान, दक्षिणमुखी हनुमान तथा उत्तरामुखी हनुमान। हनुमान जी भक्ति की पराकाष्ठा हैं। वह अतुलितबलधामं हैं। ज्ञान व शक्ति के भंडार हैं। श्री राम भक्ति व कार्य हेतु अवतरित हुए हैं।जब आप बहुत संकट में आ जाएं व दिमाग काम करना बंद कर दें कि क्या करें व क्या न करें तो सबसे सरल व सुगम उपाय है हनुमान जी के प्रति शरणागत हो जाय।

End of Feed