अध्यात्म

सूर्य के राशि परिवर्तन से 4 राशियों की चमकेगी किस्मत, खूब कमाएंगे पैसा!

  • Authored by: लवीना शर्मा
  • Updated May 12, 2023, 05:33 PM IST

Surya Rashi Parivartan May 2023: सूर्य देव 15 मई को शुक्र की राशि वृषभ में गोचर करने जा रहे हैं। ज्योतिष अनुसार ये गोचर 4 राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा।

Image

सूर्य के गोचर से इन 4 राशियों की चमक उठेगी किस्मत

Surya Rashi Parivartan 2023: ग्रहों के राजा सूर्य देव हर महीने राशि बदलते हैं। इनका राशि परिवर्तन सभी राशि के लोगों को प्रभावित करता है। 15 मई 2023 को सूर्य देव वृषभ राशि में गोचर कर रहे हैं। इस राशि में सूर्य का गोचर कई राशियों की जिंदगी बदल देगा। आर्थिक स्थिति में सुधार देखने को मिलेगा। करियर में आ रही सभी बाधाएं इस गोचर के परिणामस्वरूप दूर हो जाएंगी। शनि पुत्र सूर्य पूरे एक महीने तक वृषभ राशि में रहेंगे इसके बाद मिथुन में प्रवेश कर जायेंगे। जानिए सूर्य का वृषभ राशि में गोचर किन राशियों के लिए शुभ साबित होगा।

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर इन राशियों के लिए रहेगा शुभ

कर्क राशि

सूर्य का वृषभ राशि में गोचर कर्क राशि वालों के लिए बेहद शुभ साबित होगा। इस दौरान आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। आपके जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलेंगे। नया वाहन खरीद सकते हैं। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। कार्यस्थल पर आपके काम की जमकर तारीफ होगी।

सिंह राशि

सिंह राशि वालों के लिए सूर्य का गोचर शुभ साबित होगा। नौकरी में लाभ प्राप्त करने के कई अवसर मिलेंगे। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। कार्यस्थल पर कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। शत्रुओं पर आप विजय प्राप्त करेंगे। अचानक से धन लाभ की स्थित बनेगी।

धनु राशि

सूर्य के वृषभ राशि में गोचर से धनु राशि वालों की किस्मत चमक उठेगी। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। कोर्ट कचहरी के मामलों में सफलता हासिल होगी। नौकरी में अच्छे परिणाम प्राप्त होंगे। आपके अटके हुए काम पूरे होंगे। अगर आपने लोन ले रखा है तो उससे छुटकारा मिलेगा।

मीन राशि

सूर्य का गोचर मीन राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। करियर में सकारात्मक परिणाम देखने को मिलेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामलों में सफलता मिलेगी। वैवाहिक जीवन में खुशियां आएंगी। प्रेम और रोमांस में वृद्धि होगी।

लवीना शर्मा
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article