Surya Nakshatra Parivartan: आज सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, क्या है बड़े बदलाव का सूचक, जानें राशियों पर प्रभाव

Surya Nakshatra Parivartan in May 2025 (मई में सूर्य गोचर): 11 मई 2025 को सूर्य अपनी राशि मेष में ही नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश होगा जो कि तीसरा नक्षत्र माना जाता है। ये गोचर कुछ राशियों के लिए तरक्की और नेतृत्व का योग लेकर आ रहा है। सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश का प्रभाव देखें विस्तार से।

Surya Nakshatra Parivartan in May 2025 (मई में सूर्य गोचर): सूर्य देव 11 मई को अपने ही नक्षत्र कृतिका में प्रवेश करेंगे। अभी सूर्य मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इसका प्रभाव मेष, सिंह तथा वृश्चिक राशि के लोग रियल स्टेट या भवन निर्माण से में सफलता की तरफ बढ़ेंगे। तुला तथा कुम्भ के छात्र लाभान्वित होंगे। धनु तथा कुम्भ के जातक राजनीति में सफल रहेंगे। कन्या व मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहेंगे। आइए जानते हैं इस नक्षत्र गोचर का विस्तृत राशिफल।

Surya Nakshatra Parivartan in May 2025

सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश का प्रभाव

कृत्तिका नक्षत्र क्या होता है

कुल 27 नक्षत्रों में से कृत्तिका को तीसरा नक्षत्र माना जाता है। सूर्य इसका स्वामी ग्रह है। यह अग्नि देव से जुड़ा माना जाता है और इसकी राशि मेष होती है। यह नक्षत्र जातकों को सूर्य के गुण देता है और उनको निडर और साहसी बनाने वाला होता है। इस नक्षत्र से प्रभावित लोग अक्सर अच्छा निर्णय लेने की क्षमता वाले और लक्ष्य पर अर्जुन सी नजर रखने वाले होते हैं। हालांकि सूर्य के प्रभाव के चलते उनको क्रोध जल्दी आता है और इस स्थिति में ये दिल को चुभने वाले शब्द भी खूब बोलते हैं।

End of Feed