Surya Nakshatra Parivartan: आज सूर्य का नक्षत्र परिवर्तन, क्या है बड़े बदलाव का सूचक, जानें राशियों पर प्रभाव
Surya Nakshatra Parivartan in May 2025 (मई में सूर्य गोचर): 11 मई 2025 को सूर्य अपनी राशि मेष में ही नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश होगा जो कि तीसरा नक्षत्र माना जाता है। ये गोचर कुछ राशियों के लिए तरक्की और नेतृत्व का योग लेकर आ रहा है। सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश का प्रभाव देखें विस्तार से।

सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश का प्रभाव
Surya Nakshatra Parivartan in May 2025 (मई में सूर्य गोचर): सूर्य देव 11 मई को अपने ही नक्षत्र कृतिका में प्रवेश करेंगे। अभी सूर्य मेष राशि में गोचर कर रहे हैं। इसका प्रभाव मेष, सिंह तथा वृश्चिक राशि के लोग रियल स्टेट या भवन निर्माण से में सफलता की तरफ बढ़ेंगे। तुला तथा कुम्भ के छात्र लाभान्वित होंगे। धनु तथा कुम्भ के जातक राजनीति में सफल रहेंगे। कन्या व मकर के जातक स्वास्थ्य के प्रति अलर्ट रहेंगे। आइए जानते हैं इस नक्षत्र गोचर का विस्तृत राशिफल।
कृत्तिका नक्षत्र क्या होता है
कुल 27 नक्षत्रों में से कृत्तिका को तीसरा नक्षत्र माना जाता है। सूर्य इसका स्वामी ग्रह है। यह अग्नि देव से जुड़ा माना जाता है और इसकी राशि मेष होती है। यह नक्षत्र जातकों को सूर्य के गुण देता है और उनको निडर और साहसी बनाने वाला होता है। इस नक्षत्र से प्रभावित लोग अक्सर अच्छा निर्णय लेने की क्षमता वाले और लक्ष्य पर अर्जुन सी नजर रखने वाले होते हैं। हालांकि सूर्य के प्रभाव के चलते उनको क्रोध जल्दी आता है और इस स्थिति में ये दिल को चुभने वाले शब्द भी खूब बोलते हैं।
सूर्य का कृत्तिका नक्षत्र में प्रवेश का राशियों पर प्रभाव
मेष- आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। रुके सरकारी कार्य पूर्ण होंगे। वाहन खरीद सकते हैं। स्वास्थ्य बेहतर हो सकता है लेकिन नेत्र विकार से परेशानी हो सकते हैं। सूर्य उपासना करते रहें।
वृष- स्वास्थ्य में सुधार होगा। धन का आगमन होगा। जॉब में परिवर्तन हो सकता है। मित्रों से आपको लाभ होगा। राजनीतिज्ञ सफल रहेंगे। अन्न दान करें। प्रतिष्ठा के प्रति थोड़ा सचेत रहना होगा। किसी नए जॉब की तरफ मुड़ेंगे।
मिथुन- व्यवसाय में सफलता से आनंदित रहेंगे। हेल्थ बेहतर हो सकती है। वाहन खरीद सकते हैं। राजनीति से सम्बद्ध लोग पद की प्राप्ति करेंगे। श्री आदित्यह्र्दय स्तोत्र का पाठ करें। धन का आगमन होगा।
कर्क- आपका जॉब परिवर्तन संबंधी निर्णय भविष्य के लिए बेहतर रहेगा। रोगों से परेशान रहेंगे। तिल दान करें। छात्रों के लिए बेहतर समय है। व्यवसाय में संघर्ष करना होगा।
सिंह- स्वास्थ्य लाभ होगा। धन का निवेश करेंगे। सुखद यात्रा हो सकती है। आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करते रहें। गाय को गुड़ खिलाएं। जॉब में प्रगति होगी। सबसे महत्वपूर्ण बात यह रहेगी कि आप अपने मन की सुनेंगे।
कन्या- धन का निवेश करेंगे। आपकी बनायी योजनाएं सफल रहेंगी। आर्थिक स्थिति में वृद्धि होगी। श्री विष्णुसहस्रनाम का पाठ करते रहें। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जॉब में उन्नति होगी। छात्र सफल रहेंगे।
तुला- आपकी बनायी पूर्व की योजनाओं को विस्तार मिलेगा। रुके कार्य पूर्ण होंगे। सूर्य की उपासना करते रहें। नेत्र के रोगी बहुत सावधानी बरतेंगे। गुड़ व जल दान करते रहें। आप इस समय योग व ध्यान को बढ़ाएं।
वृश्चिक- स्वास्थ्य में बहुत आशातीत सुधार होगा। घर में सुख समृद्धि आएगी। छात्रों को सफलता मिलेगी। वाहन प्रयोग के प्रति सचेत रहें। बजरंगबाण का पाठ करते रहें। वाहन क्रय कर सकते हैं।
धनु- मन को एकाग्र करें। जीवन में प्रत्येक तरफ से खुशी आएगी। विष्णु जी की विधिवत पूजा करें। गरीबों को भोजन कराएं। व्यवसाय में उन्नति का समय है। छात्रों के लिए बहुत अच्छा समय है। जॉब में प्रगति होगी। तिल दान करें।
मकर- सूर्य आपको सुख व सम्पन्नता प्रदान करेंगे। मित्रों के सहयोग से कोई बड़ा कार्य सम्पन्न होगा। वाहन क्रय करेंगे। श्वांस के रोग से समस्या रहेगी। गाय को भोजन कराते रहें। व्यवसाय में प्रगति करेंगे। सूर्य उपासना करते रहें।
कुम्भ- व्यवसाय में परिवर्तन की तरफ बढ़ सकते हैं। विवाद के भी संकेत हैं। जॉब में प्रमोशन होगा। स्वास्थ्य सुख में कमी रहेगी। गाय को भोजन कराएं। भगवान शिव की उपासना करें। फल व जल का दान करें।
मीन- हेल्थ बेहतर होगी। धन का रियल स्टेट में होगा। धार्मिक यात्रा हो सकती है। जॉग में प्रगति है। नई कार्य योजना बनाएंगे। शिक्षा में उन्नति होगी। श्री आदित्यहृदयस्तोत्र का पाठ करें। अन्न दान करें। मंदिर में भंडारा कराएं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (Hindi News) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। अध्यात्म (Spirituality News) अपडेट और चुनाव (Elections) की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
सुजीत जी महाराज ज्योतिष और वास्तु विज्ञान एक्सपर्ट हैं जिन्हें 20 वर्षों का ज्योतिष, तंत्र विज्ञान का अनुभव हासिल हैं। 25000 से ऊपर लेख देश के कई बड़...और देखें

24 May 2025 Panchang: पंचांग से जानिए शनि प्रदोष व्रत पूजा का शुभ मुहूर्त, अपरा एकादशी पारण समय और आज का राहुकाल समय

26 May 2025 Panchang In Hindi: क्या इस दिन मनाया जाएगा वट सावित्री व्रत, जानिए पूजा के शुभ मुहूर्त समेत सोमवार का पूरा पंचांग यहां

June Vrat Tyohar 2025: कब है निर्जला एकादशी, वट सावित्री व्रत और गंगा दशहरा, जानिए जून के व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट

Vat Savitri Vrat 2025: वट सावित्री व्रत कैसे रखें, पूजा कैसे करें? यहां जान लें पूरी विधि, फिर नहीं होगी कोई गलती

शनि जयंती बनाकर लाएगी करोड़पति बनने का योग, ये राशियां रहें तैयार
© 2025 Bennett, Coleman & Company Limited