अध्यात्म

Surya Grahan For Pregnant Ladies 2025: सूर्य ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को क्या नहीं करना चाहिए, जानिए बुरे प्रभाव से बचने के उपाय

Surya Grahan For Pregnant Ladies 2025 (गर्भवती महिला सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें - क्या ना करे): धार्मिक नजरिए से ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है। इसलिए इस दौरान कुछ विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। खासतौर से गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के समय सतर्क रहने को कहा जाता है। 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लग रहा है। जानिए इस दौरान प्रेग्नेंट महिला को क्या करना चाहिए और क्या नहीं।

Image

Surya Grahan in 2025 For Pregnancy In India

Surya Grahan For Pregnant Ladies 2025 (गर्भवती महिला सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें - क्या ना करे): 29 मार्च 2025 को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ग्रहण की शुरुआत दोपहर 2 बजकर 21 मिनट पर होगी और समाप्ति सुबह 6 बजकर 14 मिनट पर होगी। वैसे तो ग्रहण किसी के लिए भी अशुभ माना जाता है। लेकिन इस दौरान विशेष रूप से गर्भवती महिलाओं को सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है। कहते हैं ग्रहण काल में एक गर्भवती को घर से बाहर भूलकर भी नहीं निकलना चाहिए। इतना ही नहीं इस दौरान घर के खिड़की और दरवाजे भी बंद कर देने चाहिए। चलिए आपको बताते हैं ग्रहण काल में प्रेग्नेंट महिला को क्या सावधानी बरतनी चाहिए जिससे ग्रहण का अशुभ प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चे पर ना पड़े।

गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के दौरान क्या करें-क्या ना करें (Pregnant Lady Surya Grahan Me Kya Kare-Kya Na Kare In Hindi)

  • गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह का ग्रहण न तो देखना चाहिए और न ही इस दौरान घर से बाहर निकलना चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में भूलकर भी चाकू-कैंची या किसी भी धारदार चीजों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। ऐसी मान्यता है कि इससे गर्भ में पल रहे बच्चे में शारीरिक दोष पैदा होने की संभावना रहती है।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में उठने-बैठने के दौरान सावधानी बरतनी चाहिए।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण के दौरान घर में कहीं भी ताला नहीं लगाना चाहिए क्योंकि ऐसा माना जाता है कि इसका असर शिशु के अंगों पर पड़ सकता है।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण काल में धातु के गहने या वस्तुएं जैसे हेयर पिन आदि नहीं पहनने चाहिए।
  • ग्रहण काल में गर्भवती महिलाओं को सोने से बचना चाहिए। लकिन अगर ज्यादा थकावट हो रही है तो आप आराम कर सकती हैं।
  • ग्रहण के समय प्रेग्नेंट महिला को किसी भी प्रकार के भोजन का सेवन नहीं करना चाहिए। लेकिन अगर शरीर में बहुत कमजोरी महसूस हो रही है तो आप जूस या फल का सेवन कर सकती हैं।
  • गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नंगी आंखों से भूलकर भी नहीं देखना चाहिए।

गर्भवती महिलाएं सूर्य ग्रहण के बुरे प्रभाव से कैसे बचें (Surya Grahan Precaution For Pregnant Ladies In Hindi)

ज्योतिष विद्वानों अनुसार ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को केवल दुर्वा घास के बिस्तर पर ही बैठना चाहिए और संतान गोपाल मंत्र का जाप करना चाहिए। कहते हैं इससे ग्रहण का बुरा प्रभाव नहीं पड़ता। वहीं गर्भवती महिलाओं को ग्रहण शुरू होने से पहले और खत्म होने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए। इससे भी ग्रहण के नकारात्मक प्रभाव से बचा जा सकता है।

Laveena Sharma
लवीना शर्माauthor

धरती का स्वर्ग कहे जाने वाले जम्मू-कश्मीर की रहने वाली हूं। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट हूं। 10 साल से मीडिया में काम कर रही हूं। पत्रकारिता में करियर की शुरुआत न्यूज 24 से हुई। इसके बाद तमाम चैनलों में काम किया। जहां स्क्रिप्ट राइटिंग, एडिटिंग और एंकरिंग का अनुभव हासिल हुआ। रफ्तार यहीं नहीं रूकी अब चाह थी कुछ नया करने की जिसके लिए मैंने डिजिटल मीडिया में स्विच किया और मैं जनसत्ता से जुड़ गई। जनसत्ता में मैंने अध्यात्म सेक्शन लीड किया। इसके बाद पत्रिका में सेवाएं दी और अब timesnowhindi.com से जु़ड़ी हूं। यहां भी मैं अध्यात्म सेक्शन में कार्यरत हूं। भारतीय संस्कृति, अध्यात्म और ज्योतिष शास्त्र में मेरा शुरू से ही लगाव रहा है। मेरी कोशिश रहती है कि मैं ऐसा कंटेट लिखूं जिससे बड़े बुजुर्ग ही नहीं बल्कि आज के युवा भी कनेक्ट कर सकें।

और पढ़ें
End of Article