Surya Grahan 2025: साल का दूसरा ग्रहण और पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या के दिन लगने जा रहा है। ये ग्रहण नवरात्रि से एक दिन पहले लगेगा। चूंकि ग्रहण भारत में नहीं दिख रहा है इसलिए इसका सूतक मान्य नहीं होगा। लेकिन ग्रहण का सभी राशि वालों के जीवन पर कुछ न कुछ प्रभाव तो जरूर ही देखने को मिलेगा। यहां हम आपको बताएंगे ग्रहण किन राशि वालों के लिए लकी साबित होगा।
मेष राशि
मेष राशि वालों के लिए ग्रहण लकी साबित होगा। इस राशि के लोगों को सभी काम में सफलता मिलेगी। आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी रहेगी। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। घर-गाड़ी लेने का सपना भी पूरा हो सकता है। आमदनी में बढ़ोतरी होगी।
कर्क राशि
कर्क राशि वालों के लिए भी साल का पहला सूर्य ग्रहण शुभ साबित होगा। इस राशि के लोगों की लॉटरी लग जाएगी। इनकम में अचानक से बढ़ोतरी होगी। इस राशि वालों के सारे सपने पूरे होंगे। जो भी काम ठान लेंगे उसमें सफलता मिलेगी। विदेश जाने का सपना पूरा हो सकता है। घर, जमीन या कार खरीद सकते हैं। पैसे की बचत करने में भी सफल रहेंगे।
कन्या राशि
साल का पहला सूर्य ग्रहण कन्या राशि वालों के लिए भी लकी साबित होगा। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से काफी अच्छी हो जाएगी। अचानक से आमदनी भी बढ़ेगी। नई नौकरी मिलने के भी प्रबल आसार हैं। अगर आप घर खरीदने का सपना देख रहे हैं तो वो इस अवधि में पूरा हो सकता है। ग्रहण आपको बिजनेस में भी खूब लाभ देगा।
