Surya Grahan 2024 Date And Time: अप्रैल में लगने वाला है साल का पहला सूर्य ग्रहण, जानें भारत में दिखेगा या नहीं?

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date And Time In India: चैत्र अमावस्या को साल का पहला सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। जो एक पूर्ण सूर्य ग्रहण होगा। जानिए ये ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं।

Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date And Time In India: साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या को यानि 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। ये खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में इस तरह से आ जाता है जिससे सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए धरती पर आने से रूक जाता है। जिससे पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है। ये एक दुर्लभ ग्रहण माना जाता है। ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है। इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण भी रहते हैं। जानिए ये ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं।

Surya Grahan 2024 Date

Surya Grahan 2024 Date And Time In India

8 अप्रैल 2024 सूर्य ग्रहण का समय (8 April 2024 Surya Grahan Time)

साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या को 8 अप्रैल 2024 को लगेगा। इस ग्रहण की शुरुआत 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 02 बजकर 22 मिनट पर।

8 अप्रैल 2024 का सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा (8 April 2024 Surya Grahan Kha Kha Dikhega)

यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, आयरलैंड, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में दिखाई देगा। लेकिन भारत में ये ग्रहण नहीं दिखेगा।

End of Feed