Surya Grahan (Solar Eclipse) 2024 Date And Time In India: साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र अमावस्या को यानि 8 अप्रैल को लगने जा रहा है। ये खग्रास सूर्य ग्रहण होगा। ये ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच में इस तरह से आ जाता है जिससे सूर्य का प्रकाश कुछ समय के लिए धरती पर आने से रूक जाता है। जिससे पृथ्वी पर अंधेरा छा जाता है। ये एक दुर्लभ ग्रहण माना जाता है। ऐसा नजारा कम ही देखने को मिलता है। इसे पूर्ण सूर्य ग्रहण भी रहते हैं। जानिए ये ग्रहण भारत में दिखेगा या नहीं।
8 अप्रैल 2024 सूर्य ग्रहण का समय (8 April 2024 Surya Grahan Time)
साल का पहला सूर्य ग्रहण चैत्र मास की अमावस्या को 8 अप्रैल 2024 को लगेगा। इस ग्रहण की शुरुआत 8 अप्रैल की रात 9 बजकर 12 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति 02 बजकर 22 मिनट पर।8 अप्रैल 2024 का सूर्य ग्रहण कहां-कहां दिखाई देगा (8 April 2024 Surya Grahan Kha Kha Dikhega)
यह सूर्य ग्रहण पश्चिमी यूरोप पेसिफिक, उत्तरी अमेरिका (अलास्का को छोड़कर), कनाडा, मध्य अमेरिका, आयरलैंड, दक्षिण अमेरिका के उत्तरी भागों में, इंग्लैंड के उत्तर पश्चिम क्षेत्र में दिखाई देगा। लेकिन भारत में ये ग्रहण नहीं दिखेगा।
सूर्य ग्रहण से इन राशियों को मिलेगा अपार लाभ (Surya Grahan Good Effects On Rashi)
मेष राशि: मेष राशि वालों के लिए ये ग्रहण लकी साबित होगा। अगर आप शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं तो आपको सफलता मिलेगी। आप अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में कामयाब रहेंगे। अगर आपको लंबे समय से कोई स्वास्थ्य समस्या है तो उससे आपको छुटकारा मिलेगा। आपको समाज में मान सम्मान की प्राप्ति होगी। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत होगा।
मिथुन राशि: मिथुन राशि वालों के लिए भी ये ग्रहण शुभ साबित होगा। इस दौरान नौकरी पेशा जातकों को नौकरी से संबंधित कोई शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है। आपकी आय में भी वृद्धि होगी। आपका वैवाहिक जीवन सुखमय और शानदार रहेगा। अगर आप निवेश करने की योजना बना रहे हैं तो समय शुभ है।
सिंह राशि: इस राशि वालों के लिए भी ये ग्रहण लकी साबित होगा। आप इस दौरान अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आय में वृद्धि के संकेत मिल रहे हैं। आप इस दौरान जिस काम में हाथ डालेंगे उसमें सफलता मिलेगी। नौकरी और व्यापार के लिए भी यह समय बेहद ही शुभ संकेत दे रहा है।
