LIVE

Surya Grahan 2022 Date, Timings in India: अगली साल इस दिन पड़ेगा सूर्य ग्रहण, यहां चेक करें डेट और समय

Surya Grahan 2022 Date, Timings in India: अगली साल इस दिन पड़ेगा सूर्य ग्रहण, यहां चेक करें डेट और समय
Surya Grahan 2022 Date, Timings in India: अगली साल इस दिन पड़ेगा सूर्य ग्रहण, यहां चेक करें डेट और समय

Surya Grahan 2022 Date and Time in India: ग्रहण को लेकर लोगों के अंदर एक अलग ही दिलचस्पी रहती है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि धार्मिक दृष्टि से ग्रहण लगना शुभ नहीं माना जाता है। 25 अक्टूबर को साल 2022 का आखिरी सूर्य ग्रहण लगने जा रहा है। ये आंशिक सूर्य ग्रहण होगा। जो भारत समेत यूरोप, अफ्रीका महाद्वीप का उत्तरपूर्वी भाग, एशिया का दक्षिण-पश्चिमी भाग और अटलांटिक में दिखाई देगा। क्योंकि ये ग्रहण भारत में लग रहा है इसलिए इसका सूतक काल माना जाएगा। इस सूर्य ग्रहण की शुरुआत 25 अक्टूबर को शाम 4 बजकर 28 मिनट से होगी और इसकी समाप्ति शाम 5 बजकर 30 मिनट पर। इसके अलावा ग्रहण का सूतक समय 25 अक्टूबर को सुबह 03:17 से शाम शाम 05:42 तक रहेगा।

Surya Grahan 2022 Today City Wise Time Live Update

सूर्य ग्रहण 2022 के दौरान क्या करें और क्या न करें:

  • ग्रहण के दौरान घर से बाहर जाने से बचें।
  • ग्रहण लगने से पहले ही खाने-पीने की चीजों में तुलसी के पत्ते डालकर रख दें।
  • सूर्य ग्रहण को सीधे आंखों से न देखें।
  • गर्भवती महिलाएं नुकीली चीजों का इस्तेमाल न करें।
  • मन ही मन ध्यान और पूजा करें।
  • ग्रहण के बाद स्नान करें।
  • दान जरूर करें।
  • सूर्य देव के मंत्रों का जाप करें।

Surya Grahan 2022 Upay

25 अक्टूबर को लगने वाले सूर्य ग्रहण की हर एक अपडेट जानने के लिए बने रहिए इस ब्लॉग पर।

OCT 25, 2022 19:21 IST

साल 2023 के ग्रहण की डेट और समय

बता दें कि साल 2023 में पड़ने वाला सूर्य ग्रहण गुरुवार 20 अप्रैल को पड़ेगा। वहीं यह सुबह 7:04 बजे से दोपहर 12:29 मिनट तक लगा रहेगा।
OCT 25, 2022 19:03 IST

समाप्त हुआ सूर्य ग्रहण

बता दें कि देश के सभी हिस्सो में सूर्य ग्रहण अब समाप्त हो गया है। अब लोग अपनी रोजाना की आम लाइफ फॉलो कर सकते हैं।
OCT 25, 2022 18:24 IST

सूर्य ग्रहण के बाद किए जाने वाले उपाय

ग्रहण के बाद स्नान, पूजा आदि करने के बाद गाय को चारा या घास खिलाएं।
ग्रहण के बाद तिल और चने की दाल का दान जरूर करें। इससे जीवन की समस्याएं से छुटकारा मिलता है।
OCT 25, 2022 18:05 IST

सूर्य ग्रहण समाप्त

OCT 25, 2022 17:36 IST

Surya Grahan 2022 सूर्य ग्रहण 2022

OCT 25, 2022 17:25 IST

देश के सभी हिस्सों में शुरू हुआ सूर्य ग्रहण

OCT 25, 2022 16:46 IST

सूर्य ग्रहण हुआ शुरू

OCT 25, 2022 16:30 IST

विदेश में सूर्य ग्रहण जारी

यूरोप, उत्तरी अफ्रीका और एशिया के कुछ भागों में साल का आखिरी आंशिक सूर्य ग्रहण जारी है।
OCT 25, 2022 16:05 IST

Surya Grahan Live Telecast: सूर्य ग्रहण कहां देखें लाइव

OCT 25, 2022 15:05 IST

ग्रहण के बुरे प्रभाव से बचने के लिए गर्भवती महिलाएं क्या करें?

ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को भी विशेष ध्यान रखना होता है. ऐसे में ग्रहण समाप्ति के बाद गर्भवती महिलाओं को ग्रहण की नकारात्मकता से बचने के लिए इसके तुरंत बाद स्नान जरूर करना चाहिए.
OCT 25, 2022 14:35 IST

सूर्य ग्रहण लगने का समय (Surya Grahan 2022 Time)

ग्रहण प्रारम्भ काल - 04:28 पी एम
परमग्रास - 05:30 पी एम
सूर्यास्त के साथ ग्रहण समाप्त होगा
खण्डग्रास की अवधि - 01 घण्टा 13 मिनट्स 30 सेकण्ड्स
OCT 25, 2022 13:55 IST

Surya Grahan Timings in Lucknow: लखनऊ में इस समय देखें सूर्य ग्रहण

लखनऊ में सूर्य ग्रहण शाम चार बजकर 36 मिनट से लेकर पांच बजकर 29 मिनट तक देख सकते हैं।
OCT 25, 2022 13:31 IST

Surya Grahan Timings in Mathura: मथुरा में इस समय देखें सूर्य ग्रहण

मथुरा में सूर्य ग्रहण शाम चार बजकर 31 मिनट से लेकर पांच बजकर 41 मिनट तक देख सकते हैं।
OCT 25, 2022 13:04 IST

Surya Grahan Timings in Patna: पटना में इस समय देखें सूर्य ग्रहण

पटना में सूर्य ग्रहण शाम चार बजकर 42 मिनट से लेकर पांच बजकर 14 मिनट तक देख सकते हैं।
OCT 25, 2022 12:36 IST

Surya Grahan Timings in Kolkata: कोलकाता में इस समय देखें सूर्य ग्रहण

कोलकाता में सूर्य ग्रहण शाम चार बजकर 51 मिनट से लेकर पांच बजकर चार मिनट तक देख सकते हैं।
OCT 25, 2022 12:11 IST

Surya Grahan 2022: जानिए भोपाल में सूर्य ग्रहण की टाइमिंग्स

भोपाल में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 49 मिनट से शुरू होगा। ये शाम पांच बजकर 46 मिनट तक रहेगा।
OCT 25, 2022 11:45 IST

Surya Grahan in Jaipur: जयपुर में जानिए कब देखें सूर्य ग्रहण

जयपुर में सूर्य ग्रहण आप शाम 4 बजकर 31 मिनट से देख सकते हैं। ये शाम 5 बजकर 49 मिनट तक रहेगा।
OCT 25, 2022 11:20 IST

Surya Grahan 2022 in Delhi: जानिए दिल्ली में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण

दिल्ली में सूर्य ग्रहण शाम चार बजकर 29 मिनट से शुरू होगा। ये शाम पांच बजकर 42 मिनट तक रहेगा।
OCT 25, 2022 10:53 IST

Surya Grahan 2022 in Mumbai: जानिए मुंबई में कब दिखेगा सूर्य ग्रहण

मुंबई में सूर्य ग्रहण शाम 4 बजकर 49 मिनट से शुरू होगा। ये शाम 6 बजकर 09 मिनट तक चलेगा
OCT 25, 2022 10:36 IST

Surya Grahan 2022 Rashifal: वृष और मकर राशि के जातक न करें लापरवाही

सूर्य ग्रहण के दिन वृष व मकर राशि के जातक चन्द्र व शनि गोचर के कारण वाहन प्रयोग के प्रति लापरवाही नहीं करें।