Surya Gochar December 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह हर महीने की संक्रांति तिथि के दिन अपनी राशि बदलते हैं। दिसंबर के महीने में सूर्य देवता वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह 15 दिसंबर 2024 को रविवार को रात 10 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य ग्रह को मान- सम्मान और व्यापार में वृद्धि देने वाला माना गया है। सूर्य देवता के धनु राशि के गोचर करने से हर राशि के जातक पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य के देव गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने से खरमास लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य गोचर से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।
इन राशि वालों को मिलेगा लाभ
मेष राशिसूर्य के धनु राशि में प्रवेश से मेष राशि के जातक को भरपूर लाभ मिलेगा। इस समय में आपको धन में वृद्धि मिलेगी और आर्थिक स्थिति पहले से बहुत अच्छी होगी। सेहत में भी सुधार होगा। करियर में तरक्की मिलेगी और कारोबार में लाभ मिलेगा।
मिथुन राशि
सूर्य के गोचर से मिथुन राशि वालों को चमत्कारिक लाभ मिलने वाले हैं। इस समय में आपको बिजनेस में तरक्की मिलेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको धन का लाभ मिलेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन लोगों की तलाश पूरी होगी। नई नौकरी में तरक्की मिलेगी।
धनु राशि
धनु राशि में सूर्य के गोचर से धनु राशि के जातक को शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा। नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। आप अपने परिवार से साथ अच्छा समय बिताएंगे। इसके साथ ही आपको धन में वृद्धि मिलेगी।
तुला राशि
तुला राशि के जातक को सूर्य गोचर से अद्भुत लाभ मिलने वाला है। इस दौरान आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। नये काम में तरक्की की संभावना है।
