अध्यात्म

Surya Gochar December 2024: दिसंबर के महीने में सूर्य करेंगे गोचर, इन चार राशि वालों की पलटेगी किस्मत

Surya Gochar December 2024: दिसंबर के महीने में ग्रहों के राजा सूर्य ग्रह अपनी राशि बदलेंगे। सूर्य के राशि परिवर्तन से कुछ राशि के जातक की किस्मत खुल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य गोचर से किन राशि वालों को फायदा होगा।

Image

Surya Gochar December 2024

Surya Gochar December 2024: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार सूर्य ग्रह हर महीने की संक्रांति तिथि के दिन अपनी राशि बदलते हैं। दिसंबर के महीने में सूर्य देवता वृश्चिक राशि से निकलकर धनु राशि में प्रवेश करेंगे। सूर्य ग्रह 15 दिसंबर 2024 को रविवार को रात 10 बजकर 19 मिनट पर धनु राशि में गोचर करेंगे। सूर्य ग्रह को मान- सम्मान और व्यापार में वृद्धि देने वाला माना गया है। सूर्य देवता के धनु राशि के गोचर करने से हर राशि के जातक पर प्रभाव पड़ेगा। सूर्य के देव गुरु की राशि धनु में प्रवेश करने से खरमास लगता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सूर्य गोचर से किन राशि वालों को फायदा मिलेगा।

इन राशि वालों को मिलेगा लाभ

मेष राशि

सूर्य के धनु राशि में प्रवेश से मेष राशि के जातक को भरपूर लाभ मिलेगा। इस समय में आपको धन में वृद्धि मिलेगी और आर्थिक स्थिति पहले से बहुत अच्छी होगी। सेहत में भी सुधार होगा। करियर में तरक्की मिलेगी और कारोबार में लाभ मिलेगा।

मिथुन राशि

सूर्य के गोचर से मिथुन राशि वालों को चमत्कारिक लाभ मिलने वाले हैं। इस समय में आपको बिजनेस में तरक्की मिलेगी और आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। इस दौरान आपको धन का लाभ मिलेगा। जो लोग नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं। उन लोगों की तलाश पूरी होगी। नई नौकरी में तरक्की मिलेगी।

धनु राशि

धनु राशि में सूर्य के गोचर से धनु राशि के जातक को शुभ परिणाम देखने को मिलेगा। बिजनेस में मुनाफा होगा। नौकरी करने वाले लोगों को नौकरी में प्रमोशन मिलेगा। आप अपने परिवार से साथ अच्छा समय बिताएंगे। इसके साथ ही आपको धन में वृद्धि मिलेगी।

तुला राशि

तुला राशि के जातक को सूर्य गोचर से अद्भुत लाभ मिलने वाला है। इस दौरान आपके मान- सम्मान में वृद्धि होगी। आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार होगा। रुका हुआ काम पूरा होगा। नये काम में तरक्की की संभावना है।

Jayanti Jha
जयंती झाauthor

बिहार के मधुबनी जिले से की रहने वाली हूं, लेकिन शिक्षा की शुरुआत उत्तर प्रदेश की गजियाबाद जिले से हुई। दिल्ली विश्वविद्यायलय से हिंदी ऑनर्स से ग्रेजुएशन पूरा किया। इसके बाद इंदिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय से हिंदी में मास्टर्स की डिग्री ली और इसके साथ ही दिल्ली के विवेकानंद कॉलेज से हिंदी पत्रकारिता में डिपलोमा किया। डिजिटल पत्रकारिता की शुरुआत 2022 में रफ्तार से हुई। अगस्त 2023 से Times Network में timesnowhindi.com के फीचर टीम के साथ जुड़ी हूं। इससे पहले vianet media pvt. ltd में बतौरा हिंदी टाइपिस्ट 1 साल काम किया। रफ्तार में रहकर आध्यात्म पर लिखना शुरू किया । आध्यात्म के बारे में जानना और उसके बारे में चर्चा करना पसंद है। ग्रहों, नक्षत्रों और राशियों के बारे में जानना बहुत पसंद है। लोगों तक सही जानकारी देना ही मेरी प्राथमिकता रहती है।

और पढ़ें
End of Article